Viral Video: कुएं के बीच डंडे पर लटका युवक, फिर एक हाथ से दिखाया कमाल, बैलेंस देख लोग हुए हैरान

लड़के ने कुंए में दिखाया खतरनाक स्टंट Image Credit source: X/@sktanveer87

अगर आप भी सोशल मीडिया पर रोज एक्टिव रहते हैं तो आपने एक बात जरूर नोटिस की होगी. हर दिन हजारों-लाखों वीडियो अपलोड होते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं. इन वायरल वीडियो की सबसे बड़ी खासियत यही होती है कि वे लोगों का ध्यान तुरंत अपनी तरफ खींच लेते हैं. कभी कोई मजेदार घटना लोगों को हंसा देती है तो कभी कोई हैरतअंगेज कारनामा सभी को सोचने पर मजबूर कर देता है. इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो तेजी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति ऐसा करतब करता दिखाई देता है जिसे देखकर पहली नजर में किसी की भी सांस अटक सकती है. वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि एक गहरे कुएं के अंदर एक मजबूत डंडा दोनों तरफ फंसाया गया है. देखने से ऐसा लगता है कि वह व्यक्ति उसी डंडे के सहारे अपना पूरा संतुलन बनाए हुए है.

शख्स ने दिखाया बैलेंस का कमाल?

कुछ ही सेकंड बाद वह डंडे पर खड़ा हो जाता है और फिर धीरे-धीरे खुद को नीचे की तरफ लटका देता है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वह बिना किसी सुरक्षा उपकरण के पूरे आत्मविश्वास के साथ यह सब करता नजर आता है. इसके बाद वह उसी डंडे के दूसरे सिरे तक पहुंच जाता है और फिर केवल एक हाथ के सहारे लटक जाता है.

यहीं पर वीडियो और भी ज्यादा रोमांचक हो जाता है. एक हाथ से लटकने के बाद वह अपने शरीर की ऐसा बनाता है, जैसे वो हवा में ध्यान लगाने के लिए बैठा हो. इस पूरे समय उसके नीचे गहरा कुआं दिखाई देता है. ऐसे में अगर उसका हाथ जरा सा भी फिसल जाए या संतुलन बिगड़ जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है. यही वजह है कि इस वीडियो को देखने वाले लोग हैरान भी हैं और चिंता भी जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: OMG! ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक स्कूटी यूजर्स रहें सतर्क! BAT-BMS ऐप के वायरल दावों ने साइबर सिक्योरिटी पर उठाए सवाल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ यूजर्स इस व्यक्ति की ताकत, संतुलन और आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं. उनका कहना है कि ऐसा करना हर किसी के बस की बात नहीं है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



Exit mobile version