कॉमेडियन मधुर विरली का वीडियो Image Credit source: Social Media
कॉमेडी की दुनिया इन दिनों कुछ लोगों को लेकर विवादों के घेरे में है. पहले बिग बॉस सीजन 19 के सेकंड रनर-अप और मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे अपने एक शो को लेकर लोगों के निशाने पर आए, और अब एक और कॉमेडियन मधुर विरली अपनी पुरानी परफॉर्मेंस के कारण ट्रोल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन दोनों ही कलाकारों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.
अभी प्रणीत मोरे का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इंटरनेट यूजर्स ने एक और कॉमेडियन मधुर विरली का एक पुराना वीडियो ढूंढ निकाला. ये क्लिप मधुर के साल 2024 के शो लव एंड लेटेक्स(Love & Latex) की है. इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि कृपया कॉमेडी के नाम पर यह बकवास और घिनौनी हरकतें बंद करें.
मधुर ने आखिर क्या दिया बयान?
इस वीडियो में मधुर विरली को बलात्कार (Rape) जैसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर बेहद आपत्तिजनक बात कहते हैं, उन्होंने एक Hypothetical Situation का जिक्र करते हुए कहा कि अगर 10 बलात्कार के मामलों में से किसी एक मामले में पीड़िता की हत्या कर दी जाती है, तो उस वक्त अपराधी के दिमाग में क्या चल रहा होता है. वह अपराधी की सोच का मज़ाक उड़ाते और उस पर कमेंट करते नजर आए. इस तरह के जघन्य अपराध और पीड़िता के दर्द का मजाक उड़ाना लोगों को बिल्कुल रास नहीं आया.
वीडियो के वायरल होते ही लोगों का गुस्सा मधुर के ऊपर फूट पड़ा नेटिजन्स भड़क गए और उन्होंने मधुर विरली को आड़े हाथों लिया. लोगों का कहना है कि आजकल ये कॉमेडियन किस दिशा में जा रहे हैं? कोई इतना संवेदनहीन और घटिया कैसे हो सकता है? माना कि एक पुरुष शायद उस डर, दर्द और ट्रॉमा को पूरी तरह नहीं समझ सकता जिससे एक महिला गुजरती है, लेकिन इंसानियत इस हद तक कैसे गिर सकती है? मेरी समझ से बाहर है कि कोई इंसान ऐसी बातें कैसे सोच और बोल सकता है. ज्यादातर लोगों का यही मानना था कि यह किसी भी एंगल से कॉमेडी नहीं है, बल्कि सिर्फ मानसिक दिवालियापन और घिनौनी सोच का प्रदर्शन है.
यह भी पढ़ें: कॉर्पोरेट की चमक में दिखा छिपा दर्द! 18 साल की नौकरी, 6 महीने की बचत और फिर अचानक इस्तीफा वजह जानकर चौंक जाएंगे
चारों तरफ से घिरने और सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रोलिंग व आलोचना के बाद मधुर विरली ने बैकफुट पर आते हुए अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट (बंद) कर दिया है. हालांकि, लोगों का गुस्सा अब भी शांत नहीं हुआ है और ‘कॉमेडी की सीमाएं कहां खत्म होती हैं’ इस पर एक नई बहस छिड़ गई है.
यहां देखिए वीडियो
