साउथ कोरिया का यह लड़का पिछले 4 सालों से हिंदी गाने गाने की कोशिश कर रहा हैImage Credit source: Instagram/@40kahani
Korean Man Singing Hindi Song: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दक्षिण कोरियाई लड़के का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में यह लड़का इतनी साफ हिंदी बोल और गा रहा है कि सुनकर हर कोई हैरान है. आलम यह है कि इंटरनेट की पब्लिक खासकर भारतीय यूजर्स कह रहे हैं, अरे कोई इस बंदे का आधार कार्ड बनवाओ.
वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में युवक अपना परिचय देता है. वह बताता है कि उसका नाम चार्ली है और वह साउथ कोरिया का रहने वाला है. चार्ली पिछले 4 सालों से हिंदी गाने गाने की कोशिश कर रहे हैं. वह बिल्कुल देसी अंदाज में कहते हैं, आज खासकर आपके लिए एक बहुत ही फेमस हिंदी गाना तैयार किए हैं. आशा करते हैं कि आपको अच्छा लगेगा, और अगर अच्छा लगा, तो लाइक करना मत भूलिएगा.
हिंदी सुन भौचक्के रह गए लोग
चार्ली की टूटी-फूटी नहीं, बल्कि एकदम साफ हिंदी सुनकर ही लोग हैरान हो गए थे, लेकिन असली सरप्राइज तब मिला जब उन्होंने गाना शुरू किया. चार्ली ने फिल्म ‘जब वी मेट’ का सुपरहिट गाना ‘तुम से ही’ गाया. उन्होंने सुर और ताल का ऐसा संगम बिठाया कि सुनने वाले उनके फैन हो गए. यह भी पढ़ें: Viral Video: नो रीलबाजी, नो क्लेश! Delhi Metro में इस लड़की ने किया कुछ ऐसा, लोग तारीफ करते नहीं थक रहे
इस वीडियो को चार्ली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @40kahani से शेयर किया है. अब तक इसे करीब 7 लाख लोग देख चुके हैं और 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. वहीं कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आई हुई है. भारतीय यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: पापा का डांस, बेटी की मुस्कान; इस क्यूट जुगलबंदी ने जीता सोशल मीडिया का दिल!
लोग बोले- तबाही मचा दिए गुरु
एक यूजर ने लिखा, अरे साला ई तो तबाही मचा दिस. दूसरे ने अनु मलिक के स्टाइल में लिखा, भाई ने आग लगा दी आग. चार्ली के टैलेंट और उसकी गजब की हिंदी से खुश होकर एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया, अरे भाई का कोई आधार कार्ड बनवाओ. इसके अलावा लोग चार्ली की 4 साल की मेहनत की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: प्रकृति का ‘सुपरहीरो’: न दर्द होता है, न बुढ़ापा आता है; बिना ऑक्सीजन भी रहता है जिंदा!’
यहां देखिए वीडियो
