Viral Video: चोर बना ‘स्पाइडरमैन’, तो यात्रियों ने यूं निकाली उसकी हवा; वायरल हुआ ये वीडियो

बस की खिड़की से लटका चोरImage Credit source: X/@gharkekalesh

Phone Snatcher Got Snatched: सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदा बस की खिड़की से ऐसे लटका हुआ है, जैसे कोई जिम में बेंच प्रेस कर रहा हो. घटना कुछ ऐसी है कि एक शातिर चोर ने सोचा कि चलती बस से मोबाइल झपटकर वह ‘मिल्खा सिंह’ बन जाएगा. लेकिन उसे क्या पता था कि अंदर बैठे यात्री भी ‘प्रो कबड्डी’ प्लेयर निकलेंगे. फिर जो हुआ, वो आप भी देखिए और मौज लीजिए.

हुआ यूं कि एक चोर ने चलती बस की खिड़की में फोन झपटने के लिए हाथ डाला, लेकिन उसमें बैठा यात्री भी गजब का फुर्तीबाज निकला. यात्री ने चोर का हाथ ही दबोच लिया, और फिर जो हुआ उसे देखकर अब इंटरनेट की जनता खूब मौज ले रही है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर का आधा शरीर खिड़की के भीतर और आधा बाहर हवा में झूल रहा है. ये भी पढ़ें: Viral Video: शीशे में खुद को देख ‘मंत्रमुग्ध’ हुई नागिन, किया गजब का डांस; देखें वीडियो

यह दृश्य ऐसा था कि शायद चोर भी सोच रहा होगा कि वह चोरी करने आया था या बस की खिड़की से झूला झूलने. वीडियो में आप देखेंगे कि बस के यात्रियों ने चोर को तब तक दबोचे रखा, जब तक गाड़ी नहीं रुकी. जैसे ही बस रुकी, यात्री मिलकर चोर को खिड़की के अंदर खींचने लगे, जबकि चोर बाहर निकलने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाता रहा. हालांकि, यह वीडियो कहां का है, और कब फिल्माया गया है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. ये भी पढ़ें: Viral Video: आधी रात को कब्रिस्तान से आया कॉल, जब फूड डिलीवरी बॉय पहुंचा तो जो हुआ देख फटी रह जाएंगी आंखें!

सोशल मीडिया पर मजे ले रहे लोग

X हैंडल @gharkekalesh से शेयर हुए इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. कोई कह रहा है कि ये तो मिशन इम्पॉसिबल का सस्ता वर्जन है, तो कोई लिख रहा है, अब इसकी अच्छे से खातिरदारी होगी. एक यूजर ने कमेंट किया, फोन स्नैच करने आया था, मुझे क्यों स्नैच कर लिया. दूसरे ने कहा, क्या चोर बनेगा रे तू. ये भी पढ़ें: Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हुआ बेस्ट टीचर-स्टूडेंट मोमेंट, ये वीडियो आपका दिन बना देगा

अब देखिए वीडियो



Exit mobile version