viral

Viral Video: दूल्हे की इज्जत बचाने के लिए दोस्त ने एंट्री गेट पर किया गजब का काम, देखती रह गई दुल्हन की बहन

शादी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल Image Credit source: Instagram

शादी से जुड़े कई वीडियो आए दिन लोगों के बीच सामने आते रहते हैं, जिन्हें यूजर्स खूब पसंद करते हैं. ये वीडियोज ऐसे होते हैं, जो लोगों के बीच आते ही एकदम से छा जाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां की नोकझोंक और मस्ती हर किसी को बराबर पसंद आती है और ऐसे वीडियो जमकर वायरल होते हैं. हालांकि कई बार हम लोगों को ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है. जहां लड़के वालों ने दुल्हन की बहन को ऐसा मजा चखाया. जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए. यूजर्स का कहना है कि ऐसा ही होता है, जब एक डेवलपर हैकर से मिलता है.

ये बात हम सभी जानते हैं कि दूल्हा अपनी बारात लेकर जब लड़की के घर पहुंचता है तो सबसे पहले उसे मीठा खिलाया जाता है. जिसके बाद ही वो एंट्री लेता है. इस दौरान दुल्हन की बहन और उसकी सहेली दूल्हे से काफी ज्यादा मजे लेते हैं. अब सामने आए इस वीडियो को ही देख लीजिए जहां दुल्हन की बहन दूल्हे के साथ मजाक कर रही होती है और अंत में उसके साथ ऐसा खेल होता है. जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है. यही कारण है कि इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

क्लिप में नजर आ रहा है कि दूल्हा और उसके दोस्त साथ खड़े हैं और रिबन काटते नजर आ रहे हैं. इस दौरान दुल्हन की बहनें दूल्हे को मिठाई खिलाने के बहाने उसके साथ खेल करती नजर आ रही है.वो मिठाई को दूल्हे के करीब ले जाती है, लेकिन उसे खाने नहीं देती है. ये सारी चीजें दूल्हे का दोस्त देख रहा होता है. इसके बाद जैसे ही लड़कियां दूल्हे के करीब फॉर्क लाती है वो तुरंत उसमें से मिठाई निकालकर दूल्हे को खिला देता है और जब वो दूसरी बार ऐसा बहुत ही तेजी से फॉर्क से मिठाई निकालकर दूल्हे को खिला देता है. इसके बाद वो अपनी बारी में भी ऐसा ही कुछ करता है और फोक में से मिठाई निकालकर खा लेता है.

इस वीडियो को यूट्यूब के ऊपर शेयर किया गया है. जिसे हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन दिए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि भाई का कंसंट्रेशन एकदम टॉप लेवल का है. वहीं दूसरे ने लिखा कि दोस्तों की परिभाषा पर ये बंदा एकदम खरा उतरा है. एक अन्य ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि ये बंदा तो सच में हैकर निकला भाई.

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts