Viral Video: पाकिस्तानी लड़की को मिली लंदन में 30 लाख की इंटर्नशिप, बताया- कैसे? वीडियो हुआ वायरल

पाकिस्तानी लड़की को माइक्रोसॉफ्ट में मिली इंटर्नशिपImage Credit source: Instagram/hamzaachishti

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट, ये दो ऐसी कंपनियां हैं, जहां नौकरी करने का सपना दुनियाभर के छात्र देखते हैं, क्योंकि यहां लाखों-करोड़ों में सैलरी मिलती है और तमाम तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं. वैसे तो भारतीय छात्रों को अक्सर इन कंपनियों में नौकरी के ऑफर मिलते रहते हैं, लेकिन इन दिनों एक पाकिस्तानी लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो माइक्रोसॉफ्ट के लंदन स्थित ऑफिस में इंटर्नशिप करती है और उसे सालाना 30 लाख रुपये तक का स्टाइपेंड मिलता है. इस पाकिस्तानी लड़की का नाम अलीजा उप्पल है.

दरअसल, ये कहानी तब चर्चा में आई जब अमेरिकी बेस्ड पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर हमजा चिश्ती ने अलीजा उप्पल के साथ हुई बातचीत को सोशल मीडिया पर शेयर किया. हमजा खुद माइक्रोसॉफ्ट में क्लाउड और एआई के निदेशक के रूप में काम करते हैं. बातचीत में अलीजा ने बताया कि प्लेसमेंट प्रोग्राम के लिए आवेदन करने से पहले उन्होंने कई अलग-अलग जगहों पर इंटर्नशिप के माध्यम से अपनी प्रोफेशनल प्रोफाइल को मजबूत बनाया था.

1 साल के लिए मिली है इंटर्नशिप

अलीजा कहती हैं, ‘अभी मैं माइक्रोसॉफ्ट में 12 महीने की इंटर्नशिप कर रही हूं. यहां इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने से पहले मैंने कई अलग-अलग इंटर्नशिप की थी, इसलिए मैं दूसरों से अलग दिखती हूं. मैंने अलग-अलग जगहों पर लगभग चार या पांच इंटर्नशिप की है’. उन्होंने ये भी बताया कि बिजनेस एनालिटिक्स में उनके एकेडमिक बैकग्राउंड ने उन्हें माइक्रोसॉफ्ट में मौजूदा रोल के लिए स्किल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

यहां देखें वीडियो

AI पर कर रहीं काम

वीडियो में उन्होंने बताया है कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित चीजों पर काम कर रही हैं और खासतौर पर उन प्रोग्राम्स पर फोकस कर रही हैं जो पूरे यूनाइटेड किंगडम में एआई के बारे में जागरूकता और स्किल डेवलपमेंट को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं. इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट में होने वाली भर्ती प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए अलीजा ने कहा कि ‘इंटरव्यू का अनुभव पद के अनुसार अलग-अलग होता है, लेकिन इसमें कई राउंड लगातार आयोजित किए जाते हैं. जिस पद के लिए मैंने आवेदन किया था, उसमें मेरे तीन राउंड इंटरव्यू हुए थे और वो लगातार हुए थे’.

स्टाइपेंड जान यूजर्स ने क्या कहा?

अलीजा का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. किसी ने उनके दृढ़ संकल्प की तारीफ की तो किसी ने उनके स्टाइपेंड को लेकर कहा कि ‘लंदन के हिसाब से यह कोई बड़ी रकम नहीं है. प्लेसमेंट के दौरान छात्र आसानी से 24,000 पाउंड कमा लेते हैं, जो कि न्यूनतम मजदूरी के बराबर है. मुझे लगता है कि माइक्रोसॉफ्ट को इससे बेहतर करना चाहिए’. इसी तरह एक अन्य यूजर ने भी लिखा है, ‘उसके आधे से ज्यादा पैसे तो लंदन में किराए पर खर्च हो जाएंगे’.

ये भी पढ़ें: मौत आ जाए, पर ये कॉन्फिडेंस…शादी के स्टेज पर लड़के का करतब देख बौखलाए लोग, देखें वीडियो

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More



Exit mobile version