Viral Video: महिला ने मिक्सी में धो लिए अपने कपड़े, जुगाड़ का ये वायरल वीडियो देख सोच में पड़े यूजर्स

मिक्सी से महिला ने धोए कपड़े

भारत में जुगाड़ की मिसालें अनगिनत हैं. कोई पुरानी साइकिल से मोटरबाइक बना देता है, तो कोई टूटी टीवी का इस्तेमाल हेलमेट के रूप में कर लेता है. कोई मिट्टी के घड़े में ठंडी हवा के लिए पंखा फिट कर देता है, तो कोई रोटी फुलाने की मशीन तक तैयार कर डालता है. ऐसी सोच सिर्फ भारतीयों में ही देखने को मिलती है, जो किसी भी चुनौती को ‘नामुमकिन’नहीं मानते. हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसने देसी जुगाड़ की सारी हदें पार कर दीं. इस वीडियो को देखकर लोग एक साथ हैरान भी हुए और हंसते-हंसते लोटपोट भी हो गए. वीडियो में एक महिला मिक्सी को वाशिंग मशीन की तरह इस्तेमाल करती नजर आती है. सुनने में भले ही यह अजीब लगे, लेकिन यह सच है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ज़मीन पर बैठी हुई है. उसके सामने कोई वाशिंग मशीन नहीं, बल्कि एक साधारण मिक्सी रखी हुई है. वह पहले मिक्सी के जार में मग से पानी डालती है, फिर थोड़ी मात्रा में वाशिंग पाउडर मिलाती है. इसके बाद वह एक-एक करके कपड़े जार में डाल देती है. फिर क्या था— उसने मिक्सी का बटन ऑन किया और कपड़ों को उसी में धुलने के लिए छोड़ दिया. मिक्सी घूमने लगी और कपड़े पानी में उछलने लगे, जैसे किसी छोटी सी वाशिंग मशीन में धोए जा रहे हों.

लोगों के रिएक्शन

लोगों के लिए यह नजारा किसी मनोरंजन से कम नहीं था. कुछ ने इसे भारतीय प्रतिभा का उदाहरण बताया, तो कुछ ने मज़ाकिया लहजे में कहा कि अब तो वाशिंग मशीन की जरूरत ही नहीं, मिक्सी से ही काम चल जाएगा! वीडियो के नीचे सैकड़ों कमेंट्स आ चुके हैं. किसी ने लिखा कि देसी दिमाग दुनिया में सबसे आगे है… तो किसी ने हंसी में कहा कि बस अब रोटियां बेलने के लिए मिक्सी में आटा मत डाल देना दीदी..!

यह वीडियो यह भी दिखाता है कि भारत में लोग सिर्फ रचनात्मक ही नहीं, बल्कि व्यवहारिक भी हैं. वे परिस्थितियों से समझौता नहीं करते, बल्कि उसका हल निकाल लेते हैं. जहां महंगी मशीनें या उपकरण नहीं होते, वहां लोग अपने दिमाग और अनुभव से नया रास्ता खोज लेते हैं. यही जुगाड़ भारतीय समाज की असली ताकत है.

यहां देखिए वीडियो

दरअसल, भारत में जुगाड़ केवल पैसे बचाने का तरीका नहीं है, बल्कि यह एक सोच है कि कुछ भी संभव है. यह मानसिकता देश के हर हिस्से में देखने को मिलती है. गांवों में किसान ट्रैक्टर के पार्ट्स से नए औजार बना लेते हैं, शहरों में छात्र पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान से छोटे-छोटे इनोवेशन कर देते हैं. यह सब भारतीयों की उस रचनात्मक सोच का प्रमाण है जो हर बाधा को चुनौती मानकर समाधान निकालती है.



Exit mobile version