viral

Viral Video: सूट पहनकर लड़कियों ने डांस फ्लोर पर मचाया कहर, डांस मूव्स देख पब्लिक बोली

सूट पहनकर लड़कियों ने किया जबरदस्त डांस Image Credit source: Instagram/tanyamalhotraofficial

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कियां सूट पहनकर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. उनका अंदाज ही कुछ ऐसा है कि एक बार वीडियो देखो तो नजरें हटाना मुश्किल हो जाए. सिंपल सूट में भी वो इतनी स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रही हैं कि लोग उनकी तारीफ किए बिना रह ही नहीं पा रहे.

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे इन लड़कियों ने अपने डांस मूव्स से पूरे माहौल को ही बदल दिया है. गाने की बीट पर उनकी एनर्जी, एकदम परफेक्ट एक्सप्रेशन और वो कातिल अदाएं… मतलब सब कुछ ऑन पॉइंट है. ऐसा नहीं लग रहा कि वो बस नॉर्मली डांस कर रही हैं, बल्कि हर स्टेप में एक अलग ही कॉन्फिडेंस और स्वैग दिख रहा है.

सूट में छाया देसी गर्ल्स का स्वैग

सूट जैसी ट्रेडिशनल ड्रेस को उन्होंने इतने मॉडर्न और स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है कि ट्रेडिशन और ट्रेंड का एकदम परफेक्ट कॉम्बिनेशन लग रहा है. सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही हैं उनकी आंखों की एक्सप्रेशन. गाने के हर बोल पर जिस तरह से वो एक्सप्रेस कर रही हैं, वो कमाल है.

कभी शरारत भरी मुस्कान, कभी कातिलाना अंदाज… और इसी वजह से ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है. डांस मूव्स भी एकदम साफ-सुथरे और एनर्जेटिक हैं. न कहीं ओवर एक्टिंग, न कुछ फालतू का तामझाम, बस देसी लुक में एकदम झन्नाटेदार परफॉर्मेंस.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कुत्ते की पूंछ सीधी नहीं होती बच्चे ने बदल दी कहावत, कुछ सेकंड बाद कुत्ते ने खोल दी पोल

ये वीडियो किसी फंक्शन या शूट के दौरान कैमरे में कैद हुआ है, लेकिन अब ये इंटरनेट की सनसनी बन चुका है. इंस्टाग्राम पर @tanyamalhotraofficial नाम के अकाउंट से इसे शेयर किया गया है और शेयर होते ही इसने आग लगा दी है. लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में तो जैसे तारीफों की बाढ़ आ गई है. कोई उनके डांस की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनके सूट वाले लुक का दीवाना हो गया है. कई यूजर्स तो ये भी लिख रहे हैं कि सूट में भी इतना ग्लैमरस कैसे लगा जा सकता है, ये इन लड़कियों से सीखना चाहिए.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts