viral

Viral Video: स्कूल लेट आने पर बच्चियों ने मासूमियत के साथ टीचर को दिया जवाब, डांट के बावजूद पसीज गया मैडम का दिल

मासूमियत के साथ बच्चों ने टीचर को दिया जवाब

बच्चों की मासूम बातें कभी हमें हंसा देती हैं तो कभी सोचने पर मजबूर करती हैं. दरअसल, वे अपनी भोली नजर से दुनिया को देखते हैं और जो देखते हैं वही कह देते हैं. उनमें झूठ बोलने की कला नहीं होती. शायद यही वजह है कि उनकी कही हर बात दिल को छू जाती है. यही मासूमियत उनकी असली पहचान होती है. चाहे शरारत हो या बहानेबाज़ी, उनके भोले-भाले अंदाज से हर गलती माफ हो ही जाती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया है. जहां दो बच्चों ने स्कूल लेट आने के बाद ऐसी बात कही कि सामने बैठी टीचर का दिल पिघल गया.

वीडियो में दो छोटी बच्चियां स्कूल में देर से पहुंचती हैं. दोनों ने साफ-सुथरी यूनिफॉर्म पहन रखी है, कंधों पर बस्ता टंगा है और वे क्लासरूम में प्रवेश करती हैं. उनकी टीचर तुरंत पूछती हैं कि आखिर इतनी देर क्यों हुई. जिस पर पहली बच्ची बेहद सहज अंदाज़ में जवाब देती है, ‘मेरी मम्मी खाना बना रही थी और मैं खा रही थी, इसलिए मुझे आने में देर हो गई.’ यह सुनकर टीचर मुस्कुराती हैं और कहती हैं, *”अच्छा, तो कल से मम्मी को बोलना कि जल्दी खाना बना लें.”* बच्ची के जवाब में छिपी मासूमियत देखकर कोई भी हंसे बिना नहीं रह सकता.

यहां देखिए वीडियो

इसके बाद टीचर दूसरी बच्ची से पूछती हैं कि वह क्यों देर से आई. इस पर बच्ची थोड़ी भावुक होकर बताती है,’ मैम जी, बाहर बहुत तेज़ बारिश हो रही थी. मम्मी ने कहा कि मत जाओ, लेकिन पापा ने भेज दिया.’ उसकी मासूम सी दलील सुनकर मैडम का दिल भी पिघल जाता है. वह दोनों को डांटने की बजाय प्यार से क्लास में जाने की अनुमति दे देती हैं. ये क्लिप भले ही कुछ सेकंड की है, लेकिन किसी के भी चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है.

इस वीडियो को एक्स पर @Ak_anksha_90 नाम की यूज़र ने शेयर किया. जिसे यूजर्स खूब देख रहे हैं और इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि बच्चे दिल के बहुत सच्चे होते हैं, उनकी बातें बनावटी नहीं लगतीं. वहीं दूसरे ने लिखा कि इस वीडियो को देखकर पता चला कि मासूमियत ही बच्चों की सबसे बड़ी पहचान है.’ एक अन्य ने लिखा कि ये बच्चे सच बोल रहे हैं.



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts