Viral Video: हरियाणवी गाने पर पीले सूट में लड़की ने किया जबरदस्त डांस, हर बीट पर दिए ऐसे गजब के एक्सप्रेशन!

इंस्टाग्राम पर छाया पीले सूट वाली लड़की का यह वायरल डांसImage Credit source: Instagram/@dancewithtanurawat

Girl Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डांस वीडियो काफी तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर इंटरनेट की पब्लिक अपनी नजरें नहीं हटा पा रही है. वायरल क्लिप में पीले सूट वाली एक लड़की ने हरियाणवी गाने पर ऐसा धमाकेदार डांस किया कि देखने वाले देखते रह गए. लड़की के गजब के एक्सप्रेशन, कमाल की एनर्जी और मूव्स ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है.अगर आपने अभी तक यह वीडियो नहीं देखा, तो एक बार जरूर देखें.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @dancewithtanurawat नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अपलोड होते ही यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है. अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं, जबकि हजारों यूजर्स ने इसे लाइक किया है.

वायरल हो रहे इस वीडियो की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई तामझाम या बड़ा स्टेज नहीं है. लड़की ने बेहद सादगी, लेकिन परे आत्मविश्वास के साथ देसी और मॉडर्न स्टाइल को मिलाकर डांस किया है. गाने की हर बीट पर उसके स्टेप्स एकदम परफेक्ट बैठ रहे हैं. यह भी पढ़ें: रात में आसमान से ऐसा दिखता है भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर? VIDEO देख मंत्रमुग्ध हुए लोग

लोग कर रहे हैं जमकर तारीफ

नेटिजन्स लड़के के सिंपल लुक और उसके एक्सप्रेशंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में तो प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. कई यूजर्स ने इसे अब तक का बेहतरीन देसी डांस बताया है. लोग लड़की के कॉन्फिडेंस और उसकी मुस्कान के दीवाने हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: ‘मैं उसे मरते नहीं देख सकता था…’ बीमार पत्नी के लिए अपराधी बने पति की वो दास्तान, जिसने पूरी दुनिया को रुला दिया!

यहां देखिए वीडियो

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More



Exit mobile version