Viral Video: ’32 मिनट की फिल्म…’, पाकिस्तानी फैन ने साहिबजादा को बताया था ‘मास्टर प्लान’, अब इंडियन्स यूं ले रहे मौज

साहिबजादा फरहानImage Credit source: X/@CrazyCricMemes

Sahibzada Farhan Viral Video: क्रिकेट के मैदान पर भारत-पाकिस्तान का मैच (IND vs PAK) हो और हाई वोल्टेज ड्रामा ना हो, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है. इस बार टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में मुकाबला शुरू होने से पहले पाकिस्तान की ओर से ‘हॉलीवुड’ लेवल की हाइप बनाई गई थी. किरदारों के नाम थे मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक (Usman Tariq) और ‘धुरंधर’ बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan). पाकिस्तानियों का दावा था कि ये दोनों मिलकर टीम इंडिया (Team India) की लंका लगा देंगे, लेकिन हकीकत में किसने किसकी लंका लगाई, वो तो अब आप जान ही चुके हैं.

लेकिन इस ‘महामुकाबले’ के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे एक जोशिले पाकिस्तानी फैन ने बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे साहिबजादा से जो कुछ भी कहा था, वो वीडियो अब सोशल मीडिया पर ‘कॉमेडी शो’ बन चुका है. वीडियो में यह फैन पूरे फेफड़े की ताकत लगाकर साहिबजादा से चिल्ला-चिल्लाकर कह रहा था, साहिबजादा…बुमराह को छक्के मारो. 32 घंटे की फिल्म बना देंगे हम.

अब इंडियन्स ले रहे मौज

पर अफसोस…बुमराह की यॉर्कर और भारतीय गेंदबाजी की धार के आगे बड़बोले साहिबजादा की हवा निकल गई, और उनकी बैटिंग किसी ‘शॉर्ट फिल्म’ जितनी भी नहीं टिक पाई. उन्हें हार्दिक पंड्या ने चलता कर दिया. जैसे ही पाकिस्तान का यह ‘मिशन इंपॉसिबल’ फेल हुआ, भारतीयों ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मीम्स की ऐसी बौछार की कि पाकिस्तानी फैन्स को छिपने की जगह तक नहीं मिली. ये भी पढ़ें:Viral Video: बाबर आजम को तो, टी20 वर्ल्ड कप में महा हार के बाद पाकिस्तान में मातम, वायरल हुआ ये गुस्से वाला वीडियो

’32 सेकंड तो टिक जाता भाई’

एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, लगता है फिल्म का ट्रेलर बहुत बुरा था, शो ही कैंसल करना पड़ गया. दूसरे ने कमेंट किया, साहिबजादा ने तो फिल्म बनने से पहले ही दी एंड कर दिया. एक अन्य यूजर ने लिखा, अरे भाई पहले 32 सेकंड तो टिक जाते. एक और यूजर ने कमेंट किया, बन गई फिल्म.

अब देखिए पाकिस्तानी फैन का वो वीडियो, जिस पर भारतीय जमकर ले रहे मौज



Exit mobile version