Crime

अरवल से जहानाबाद जा रही महिला की गोली मारकर हत्या, पति को छोड़ प्रेमी संग लिवइन में रह रही थी, Bihar Hindi News

लिवइन पार्टनर के साथ अरवल से जहानाबाद जा रही एक महिला को बदमाशों ने ऑटो से उतारकर गोली मारकर हत्या कर दी। महिला का अपने पति से कोर्ट केस चल रहा था। वह अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।

बिहार में अरवल से जहानाबाद जा रही एक महिला को ऑटो से खींचकर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे अरवल जिले में करपी थाना क्षेत्र स्थित बाजितपुर के पास हुई। मृतका की पहचान 28 वर्षीय शोभ कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ लिवइन में रह रही थी। अरवल कोर्ट में सुनवाई के बाद वह अपने लिवइन पार्टनर पप्पू कुमार के साथ ऑटो से जहानाबाद लौट रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ऑटो से उतारकर शोभा को गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार महिला का पूर्व पति के साथ मेंटेनेंस को लेकर मुकदमा चल रहा था। इसकी गवाही देकर वह लौट रही थी। शोभा के साथ ऑटो में मौजूद लिवइन पार्टनर पप्पू कुमार करपी प्रखंड के चिरारी बीघा गांव के निवासी हैं लेकिन जहानाबाद टेनी बीघा में रहते हैं। घटना के बाद एफएसएल की टीम के द्वारा घटनास्थल की जांच की गई है। शोभा देवी की पहली शादी महेंदिया थाना क्षेत्र के बोध बिगहा गांव में हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

पारिवारिक विवाद में मर्डर!

पुलिस ने वारदात के बाद अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में पूछताछ की जा रही है। उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ऑटो से उतारकर शोभा को अपराधियों ने मारीं तीन गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी दो बाइक पर सवार थे और वारदात के बाद तेजी से फरार हो गए। सूचना पाकर करपी थाना और किंजर थाना अरवल थाना के पुलिस समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।

पप्पू के साथ लिवइन में रह रही थी शोभा

स्थानीय लोगों के अनुसार शोभा कुमारी और पप्पू कुमार के बीच लंबे समय से संबंध था और दोनों के लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की बात सामने आ रही है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस हत्या के पीछे आपसी परिवारिक विवाद पुरानी रंजिश सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या की वजह और घटना में शामिल अपराधियों की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

2014 में हुई थी शादी, फिर पति से अनबन

गौरतलब हो कि औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के हरडतन बिगहा निवासी शोभा देवी की शादी 2014 में महेंदिया थाना क्षेत्र के बोध बिगहा निवासी रविंद्र राम के साथ हुई थी। लेकिन दोनों के बीच रिश्ते में दरार आने के बाद मामला कोर्ट में चल रहा था। शोभा अपने पति पर मेंटेनेंस का दावा ठोकी थी। इसको लेकर कोर्ट में गवाही देने गई थी।

इसी बीच शोभा पप्पू कुमार के साथ रहने लगी थी। वह उसके साथ ही मुकदमा का पैरवी करने आती जाती थी। घटना के समय भी वह पप्पू कुमार के साथ थी। लेकिन अपराधियों ने सिर्फ शोभा को ऑटो से उतारा और गोली मारकर हत्या कर दी।

महिला को मारी गईं तीन गोलियां

शोभा देवी एवं पप्पू कुमार अरवल से ऑटो रिजर्व कर जहानाबाद जा रहे थे। इस क्रम में बाजितपुर मोड़ के पास हथियार से लैस बाइक सवार तीन अपराधियों ने दोनों को खींच लिया उसके बाद फायरिंग करके टेंपो को भगा दिया उसके बाद शोभा देवी को तीन गोली मारी उसके बाद पप्पू कुमार को भी अपराधियों ने जैसे ही गोली मारने का प्रयास किया उसके बाद मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

लोगों को देखकर अपराधी भाग खड़े हुए। अगर समय से अगल-बगल के लोग एवं वाहनों की लंबी कतार नहीं लगती तो पप्पू कुमार भी अपराधियों के गोली से मारे जाते। लेकिन कहा जाता है कि भगवान जिसको नहीं मार सकते उसको कोई नहीं मार सकता है। पप्पू कुमार को भगवान खड़ा होकर जान बचाने का काम किया है। पप्पू कुमार ने आरोप लगाया कि शोभा देवी के पहले पति एवं अन्य दो अपराधियों ने मिलकर घटना का अंजाम दिया है।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts