अरुणाचल की दादी के पास है अनोखा हुनर, मॉर्डन मशीन से नहीं चाकू से करती हैं हेयरकट

दादी ने की अनोखी हेयर कटिंग Image Credit source: Instagram/pepa.assam

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं, जो हमें देश के अलग-अलग हिस्सों की अनोखी परंपराओं और जीवनशैली से रूबरू कराते हैं. हाल ही में अरुणाचल प्रदेश का एक ऐसा वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला बेहद अलग अंदाज में लोगों के बाल काटती नजर आती हैं. सबसे खास बात यह है कि वह बाल काटने के लिए कैंची, ट्रिमर या किसी आधुनिक मशीन का इस्तेमाल नहीं करतीं, बल्कि एक पारंपरिक औजार ‘दाओ’ से हेयरकट करती दिखाई देती हैं. उनका ये हुनर देखकर इंटरनेट पर लोग हैरान भी हैं और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.

वीडियो में दिख रही महिला अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले की बताई जा रही हैं. बताया जा रहा है कि यह दृश्य आदि (Adi) जनजाति से जुड़ा है, जहां आज भी कई पारंपरिक तरीके रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बने हुए हैं. वीडियो में महिला पूरे आत्मविश्वास के साथ एक व्यक्ति के बाल काटती नजर आती हैं. उनके हाथों की पकड़, औजार पर कंट्रोल और काम करने का तरीका देखकर साफ समझ आता है कि यह हुनर उन्होंने सालों के काम से ये एक्सपीरियंस हासिल किया है.

वीडियो में सबसे ज्यादा चर्चा बुजुर्ग महिला की कुशलता की हो रही है. वह जिस सहजता से दाओ चलाती हैं, उसे देखकर लगता है कि उनके लिए यह रोज का काम है. बाल काटते समय उनके हाथ बिल्कुल स्थिर रहते हैं. न कहीं घबराहट दिखती है और न ही जल्दबाजी. हर कट बेहद सोच-समझकर लगाया जाता है. उनके चेहरे पर भी पूरा आत्मविश्वास नजर आता है, जिससे साफ पता चलता है कि यह कला उन्होंने लंबे समय में सीखी और निखारी है.

यह भी पढ़ें: Viral: सपना चौधरी से भी ज्यादा छा गई छोटी डांसर हेजल, तालियों और सीटियों से गूंज उठा पंडाल, 4.6 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो

इस वीडियो को इंस्टा पर pepa.assam नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने लिखा कि आधुनिक तकनीक आने के बावजूद देश के कई हिस्सों में पारंपरिक हुनर आज भी पूरी शिद्दत से जिंदा है. कुछ लोगों ने इसे भारत की सांस्कृतिक विविधता का खूबसूरत उदाहरण बताया, तो कई लोगों ने बुजुर्ग महिला के अनुभव और कौशल की खुलकर तारीफ की.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



Exit mobile version