viral

अरे गजब! डोमिनोज खिलाएगा 1 साल तक Free Pizza, बस ये छोटा-सा काम करना होगा आपको

पिज्जाImage Credit source: Aurel Dumitrescu / 500px/Getty Images

अगर आप भी पिज्जा लवर हैं, तो दिल थाम लीजिए. दरअसल, 9 फरवरी यानी नेशनल पिज्जा डे (National Pizza Day) के मौके पर डोमिनोज इंडिया (Domino’s India) ने एक ऐसा दांव खेला है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वह 3 खुशनसीब विजेताओं को पूरे एक साल तक हर महीने फ्री में पिज्जा (1 Year Free Pizza Offer) खिलाएगी. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है. लेकिन इसके लिए कंपनी ने एक शर्त रखी है, और वो क्या है, आइए जानते हैं उसके बारे में.

डोमिनोज इंडिया ने X (पहले ट्विटर) पर एक अनोखा कॉन्टेस्ट शुरू किया है, जिसके लिए आपको बस अपनी क्रिएटिविटी का पिटारा खोलना है, और बताना है कि आप इस मुफ्त पिज्जा के असली हकदार क्यों हैं. शर्त ये है कि आपको अपना जवाब #DearDominosIndia हैशटैग के साथ एक्स पर पोस्ट करना होगा, और इनाम के तौर पर 3 बेस्ट एंट्रीज को हर महीने 500 रुपये का पिज्जा वाउचर मिलेगा, वो भी पूरे 12 महीनों तक.

जैसे ही यह खबर आई, लोगों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी

एक यूजर ने कमेंट किया, मेरी बैंक स्टेटमेंट और OTP हिस्ट्री गवाह है कि मेरे खून में डोमिनोज दौड़ता है. दूसरे ने लिखा, दुनिया सच्चे प्यार का इंतजार करती है, और मैं पिज्जा डिलिवरी बॉय का. हमारी इस लव स्टोरी को 1 साल का एक्सटेंशन दे दो. तो भैया देर किस बात की, आप भी दौड़ाइए अपने दिमाग के घोड़े और लिख डालिए मजेदार मैसेज और बन जाइए उन तीन खुशनसीब विजेताओं में से एक. ये भी पढ़ें: Viral Video: कूड़ा बीनने वाले शख्स ने ऐसा गाया, लोगों को आ गई सोनू निगम की याद; देखें वीडियो

पिज्जा सिर्फ खाना नहीं, ‘इमोशन’ है

बता दें कि पिज्जा की शुरुआत इटली के नेपल्स से हुई थी, लेकिन आज यह भारत के हर घर की पसंद बन चुका है. नेशनल पिज्जा डे पर डोमिनोज की इस पहल ने साबित कर दिया कि पिज्जा सिर्फ खाना नहीं, बल्कि एक इमोशन है. ये भी पढ़ें: Viral Video: मेट्रो स्टेशन पर गर्लफ्रेंड संग बैठा था बेटा, तभी आ गई मां, फिर जो हुआ आप भी देखिए

Domino’s का ‘महा-ऐलान’, एक साल फ्री मिलेगा पिज्जा!



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts