Crime

इंदौर में राजा रघुवंशी के घर पहुंचा आरपीएफ का फर्जी थाना प्रभारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजा रघुवंशी मेघालय में हनीमून के दौरान इसी साल 23 मई को लापता हो गए थे। उनका शव एक गहरी खाई में दो जून को मिला था। राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

इंदौर में राजा रघुवंशी के घर पहुंचा आरपीएफ का फर्जी थाना प्रभारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

i

user

मेघालय में हनीमून के दौरान जान से मार डाले गए ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के इंदौर स्थित घर पर एक शख्स पहुंचा, जो खुद को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का थाना प्रभारी बता रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो वह फर्जी थाना प्रभारी निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के राजेंद्र नगर थाने के प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि आरोपी की पहचान बजरंगलाल जाट (45) के रूप में हुई है और वह राजस्थान के चूरू जिले का रहने वाला है। बिरथरे ने बताया कि बजरंगलाल जाट आरपीएफ के थाना प्रभारी की वर्दी पहन कर रघुवंशी के परिजनों से मिलने गुरुवार शाम उनके घर पहुंचा था और संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को उसके बारे में सूचना दी थी।

थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘हमें जांच में पता चला है कि जाट आरपीएफ में आरक्षक के रूप में तैनात था और चार-पांच साल पहले कुछ अनियमितताओं के चलते उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।’’ उनके मुताबिक जाट का दावा है कि रघुवंशी से उसका परिचय करीब 10 साल पहले उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन के दौरान हुआ था। जाट का कहना है कि उसे जब रघुवंशी की हत्या के बारे में पता चला, तो वह उनके परिजनों से मिलने चूरू से इंदौर चला आया।

उन्होंने बताया, ‘‘हमें पता चला है कि बर्खास्तगी के बाद से परेशान चल रहा जाट आरपीएफ के थाना प्रभारी की वर्दी पहन कर अक्सर यहां-वहां घूमता रहता है।’’ बिरथरे ने बताया कि आरपीएफ के बर्खास्त आरक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 205 (धोखाधड़ी के इरादे से पुलिस की वर्दी पहनना) और अन्य संबद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसकी विस्तृत जांच जारी है।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मेघालय में हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हो गए थे। उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में दो जून को मिला था। राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।


What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts