UAE की कंपनी ने अपने कर्मचारियों के साथ खेला ये खेल Image Credit source: Instagram/haseena_nishad
UAE की एक कंपनी में कर्मचारियों के लिए ऐसा सरप्राइज रखा गया, जिसे देखकर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि आखिर में सभी के हाथ में iPhone होगा. कंपनी की ओर से कर्मचारियों के लिए कुछ गिफ्ट बॉक्स रखे गए थे. किसी बॉक्स में iPhone था तो किसी में चॉकलेट. लेकिन असली सरप्राइज तब सामने आया, जब चॉकलेट वाला बॉक्स चुनने वाले कर्मचारियों को भी बाद में iPhone दे दिया गया.
इस मजेदार सरप्राइज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो UAE की manpower supply company World Star Manpower के फाउंडर निशाद हुसैन और उनकी पत्नी व कंपनी की Managing Director हसीना निशाद ने शेयर किया है. वीडियो में कंपनी के कर्मचारी एक टेबल पर रखे गिफ्ट बॉक्स में से अपनी पसंद का बॉक्स उठाते नजर आ रहे हैं.
किसी के बॉक्स में iPhone, किसी में चॉकलेट..?
शुरुआत में कर्मचारियों को लग रहा था कि उनके हाथ में जो बॉक्स आया है, उसमें वही गिफ्ट होगा जो उनकी किस्मत में लिखा है. कुछ कर्मचारियों ने बॉक्स खोला तो अंदर iPhone देखकर उनके चेहरे खिल उठे. वहीं कुछ लोगों के बॉक्स से चॉकलेट बार निकली. ऐसे में जिन कर्मचारियों को चॉकलेट मिली, उनके चेहरे पर थोड़ी निराशा भी नजर आई. हालांकि, कहानी यहीं खत्म नहीं हुई थी.
कुछ देर बाद कंपनी की Managing Director हसीना निशाद सामने आईं और उन्होंने चॉकलेट पाने वाले कर्मचारियों को एक-एक करके iPhone देना शुरू कर दिया. यह देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. जिन लोगों को पहले लग रहा था कि उन्हें सिर्फ चॉकलेट मिली है, उन्हें भी आखिर में वही तोहफा मिला, जो दूसरे कर्मचारियों को मिला था. इस पूरे पल को कैमरे में रिकॉर्ड किया गया. वीडियो में कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी और हैरानी साफ दिखाई देती है. जैसे-जैसे उन्हें पता चलता है कि चॉकलेट चुनने वाले कर्मचारियों को भी iPhone मिलने वाला है, माहौल और भी मजेदार हो जाता है.
वीडियो के साथ हसीना निशाद ने कर्मचारियों के लिए एक खास मैसेज भी शेयर किया. उन्होंने कहा कि उनके लिए असली सफलता सिर्फ बिजनेस को आगे बढ़ाना नहीं है, बल्कि उन लोगों की मेहनत, सकारात्मक सोच और टीम की एकजुटता भी है, जो कंपनी को आगे ले जाने में अपना योगदान देते हैं. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की हर कोशिश, हर आइडिया और हर योगदान कंपनी की प्रगति में अहम भूमिका निभाता है. उन्होंने अपनी टीम से आगे भी इसी तरह एक-दूसरे का साथ देने, नई चीजें सीखने और मिलने वाले मौकों का फायदा उठाने की अपील की.
हसीना ने कर्मचारियों से यह भी कहा कि उन्हें अपनी क्षमता पर भरोसा रखना चाहिए और मुश्किल हालात का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ करना चाहिए. उनके मुताबिक, टीम की असली ताकत उसके लोग हैं और अगर सभी मिलकर काम करें तो आगे बढ़ने की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: बाइक पर बैठने की जगह नहीं मिली तो कंधे को बना लिया सीट! मेरठ के बच्चों का जुगाड़ देख दंग रह गए लोग
इस पूरे सरप्राइज का सबसे खास हिस्सा यही रहा कि गिफ्ट पाने के मामले में किसी कर्मचारी को अलग महसूस नहीं होने दिया गया. शुरुआत में जहां कुछ लोगों के हाथ में iPhone और कुछ के हाथ में चॉकलेट थी, वहीं अंत तक सभी कर्मचारियों के पास iPhone था. यही वजह है कि कंपनी का यह छोटा सा गिफ्ट गेम सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में कर्मचारियों की खुशी और अचानक मिले सरप्राइज ने इसे एक यादगार पल बना दिया.
यहां देखिए वीडियो



















