Crime

खाना परोसने के दौरान भाभी से हुआ विवाद, देवर ने सिर धड़ कर अलग कर दिया; बिहार में रोंगटे खड़ी कर देने वाली वारदात, Bihar Hindi News

देवर को सिर्फ इस बात पर गुस्सा आ गया कि खाना परोसते वक्त भाभी के हाथों में थोड़ी मिट्टी लगी थी। बस इसी लेकर देवर ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। इस झगड़े का अंजाम रोंगटे खड़े कर देने वाला होगा। ऐसा किसी ने भी नहीं सोचा था। 

यूं तो देवर-भाभी का रिश्ता बेहद ही प्यारा और घर में हंसी-मजाक का होता है। लेकिन बिहार के जहानाबाद में एक देवर इतना बड़ी हैवान बन गया कि उसने मामूली सी बात पर गुस्सा होकर अपनी भाभी का सिर धड़ से अलग कर दिया। इस वारदात के बारे में जिसने भी सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद जिला अंतर्गत परसबिगहा थाना क्षेत्र के चैनपुरा इमादपुर गांव में बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे धारदार हथियार से गला काटकर सनकी देवर ने अपने भाभी की हत्या कर दी। मालूम हो कि सनकी देवर कुणाल कुमार के छोड़कर परिवार के अन्य सदस्य धान रोपने के लिए खेत में गए हुए थे।

कहा जा रहा है कि इस दौरान कुणाल ने अपनी भाभी से खाना मांगा। उसकी भाभी अंशु थाली में देवर को खाना परोसने गई थीं। खाना परोसने के दौरान भाभी के हाथ में कुछ मिट्टी लगी हुई थी। जिस पर देवर-भाभी का मामूली विवाद हुआ। विवाद के बाद सनकी देवर गुस्से में लाल हो गया। उसने अपनी भाभी को जमीन पर पटक दिया और फिर उनसे मारपीट करने लगा।

इसके बाद उसने पास में रखा गंडासी से भाभी का सिर काट कर उसे धड़ से अलग कर दिया। इस हमले में 22 वर्षीय अंशु कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी देवर मौका-ए-वारदात स फरार हो गया। इस सनसनीखज मर्डर की सूचना जंगल में आग की तरफ फैल गई और लोग घटना स्थल पर जुट गए। घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को भी मिली।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गई। तत्काल पुलिस ने सनकी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। एक साल पहले ही अंशु की शादी धर्मेंद्र कुमार के साथ हुई थी। घटना की जानकारी मायके वालों को दी गई है। मृतका का मायका अरवल जिले के मानिकपुर थाना अंतर्गत गोनपुरा गांव में हैं।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts