Crime

झारखंड से बिहार बुलाकर गर्लफ्रेंड की हत्या, शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने गला काट डाला, Bihar Hindi News

प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को झारखंड से पहले बिहार बुलाया। यहां उसने बड़ी ही बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया और फिर उसने सबतू मिटाने की भी बड़ी कोशिश की। पुलिस ने तकनीकी जांच  और सबूतों के आधार पर अब हत्यारे प्रेमी को धर दबोचा है। 

एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को झारखंड से बिहार बुलाया और फिर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या की इस भयानक कहानी को छिपाने की भी कोशिश इस प्रेमी ने की थी लेकिन पुलिस ने अब पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है। दरअसल भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में झारखंड निवासी युवती की हत्या में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने युवती के प्रेमी सिट्टू यादव उर्फ मंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह हत्या का नामजद आरोपित भी है। सिट्टू यादव उर्फ मंजित कुमार चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी योगेंद्र सिंह का पुत्र है। तकनीकी सूत्र और लोकल इनपुट के आधार पर उसे गड़हनी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में सिट्टू यादव ने बताया कि युवती उस पर शादी करने के लिए दबाव दे रही थी। इसे लेकर उसने मिलने के बहाने युवती को गांव बुलाया और गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गांव के बधार में करहा में फेंक दिया था। अब पुलिस साक्ष्य के लिए हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार की बरामदगी में जुटी है। एसपी राज ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। बता दें कि 29 जून की सुबह चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के बधार स्थित करहा से एक युवती का शव बरामद हुआ था।

युवती का चेहरा और शरीर सड़ा-गला हुआ पाया गया था। अगले दिन 30 जून को उसकी पहचान झारखंड के गोंडा जिले निवासी गुलाबी मंडल की 19 वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी के रूप में की गयी थी। उस मामले में युवती के पिता गुलाबी मंडल की ओर से चरपोखरी थाने में अपनी पुत्री अंजू कुमारी की प्रेम प्रसंग में हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। उसमें प्रेमी सिट्टू यादव को नामजद किया गया था।

घर से बिना कुछ कहे निकली थी युवती

प्राथमिकी में गुलाबी मंडल ने कहा था कि करीब दो महीना पूर्व उनकी बेटी का आरा के सिट्टू यादव नाम के एक लड़के से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क हुआ था। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। सिट्टू यादव के बुलाने पर उससे मिलने के लिए उनकी बेटी 26 जून की सुबह करीब नौ बजे अपने घर झारखंड से बिना कुछ कहे निकली थी।

शाम तक वह घर नहीं लौटी, तो उसकी काफी खोजबीन भी की गयी थी। लेकिन, वह नहीं मिल पाई थी। इसी बीच 29 जून की शाम गोड्डा थाने की पुलिस ने उन्हें सूचना मिली कि आपकी पुत्री की आरा में हत्या कर दी गई है और उसका शव वहां सदर अस्पताल में है। सूचना मिलने पर वे लोग आरा सदर अस्पताल पहुंचे। गुलाब मंडल की ओर से इंस्टाग्राम पर संपर्क में आने के बाद सिट्टू यादव पर बुलाकर अपनी बेटी की गला काट हत्या करने का आरोप लगाया गया था।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts