viral

गजब का ऑफर; दुनिया भर के सिंगल्स को फ्री ‘लव ट्रिप’ का मौका! ऐसे करें अप्लाई

फिनलैंड दे रहा है सिंगल्स को फ्री लव ट्रिप!Image Credit source: Unsplash

डेटिंग ऐप्स पर स्वाइप करते-करते थक गए हैं और लाइफ में कुछ नया रोमांच चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही मजेदार और काम की खबर है. दुनिया के सबसे खुशहाल देश फिनलैंड ने सिंगल लोगों के लिए एक ऐसा ऑफर निकाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे पर मुस्कान तैर जाएगी. फिनलैंड सरकार दुनिया भर के सिंगल्स को अपने देश घूमने का बिल्कुल फ्री मौका दे रही है. आइए इस शानदार ऑफर के बारे में जानते हैं.

क्या है फिनलैंड का यह खास प्लान?

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिनलैंड के टूरिज्म बोर्ड ने ‘फिनिश डिनर डेट’ (Finnish Dinner Date) नाम से एक कैंपेन शुरू किया है. इसमें दुनिया भर से 16 सिंगल लोगों को चुना जाएगा. 8 लोगों को राजधानी हेलसिंकी भेजा जाएगा और 8 लोगों को टैम्पेरे शहर. आप खुद लोकेशन नहीं चुन सकते, ये सेलेक्शन के बाद बताया जाएगा.

चुने गए लोगों को फरवरी 2027 में फिनलैंड की फ्री ट्रिप पर बुलाया जाएगा. इस कैंपेन का मकसद लोगों को फिनलैंड के खूबसूरत कल्चर, लजीज खाने और वहां के लोकल सिंगल्स से मिलने का मौका देना है. हालांकि, वे प्यार मिलने की कोई गारंटी तो नहीं देते, लेकिन इतना जरूर कहते हैं कि दुनिया के सबसे खूबसूरत देश में आपका यह अनुभव बेहद यादगार रहेगा.

इस फ्री ट्रिप में क्या-क्या मिलेगा?

अगर आप इस ट्रिप के लिए चुने जाते हैं तो आपको एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा. आने-जाने की फ्लाइट का पूरा खर्च, शानदार होटल में रहना, बेहतरीन शेफ के हाथ का बना स्वादिष्ट खाना, फिनलैंड की खूबसूरत जगहों की सैर और फिनलैंड के मशहूर ट्रेडिशनल सॉना बाथ जैसे खास अनुभव, सब कुछ फ्री में मिलेगा. हेलसिंकी का मेनू Cafe Savoy की हेड शेफ Adele Kinnunen और टैम्पेरे का मेनू Gosta रेस्टोरेंट के Henry Tikkanen बना रहे हैं. मेनू में वाइल्ड फिश, बेरीज, मशरूम जैसे लोकल फूड होंगे.

कहां से आया यह अनोखा आइडिया?

यह पूरा आइडिया फिनलैंड के एक वायरल डेटिंग ट्रेंड ‘सिंकुकोरी’ (Sinkukori) यानी ‘सिंगल बास्केट’ से आया है. वहां के सुपरमार्केट में एक खास गुलाबी रंग की शॉपिंग बास्केट होती है. जो भी इंसान उस बास्केट को लेकर खरीदारी करता है, उसका मतलब यह होता है कि वह सिंगल है और नए लोगों से मिलने के लिए तैयार है. बस इसी मजेदार आइडिया को अब टूरिज्म से जोड़ दिया गया है.

कौन और कैसे अप्लाई कर सकता है?

इसके लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. फिनलैंड को छोड़कर दुनिया के किसी भी देश का सिंगल व्यक्ति इसके लिए अप्लाई कर सकता है. यह ट्रिप 9 से 19 फरवरी 2027 के बीच होगी. ट्रिप सिर्फ 4 दिन/3 रात की होगी. आप 10 नवंबर 11:59 AM फिनिश टाइम (EET) यानी इंडिया में दोपहर 3:29 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप इस ट्रिप का हिस्सा बनना चाहते हैं तो फिनलैंड टूरिज्म की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक रॉय TV9 Hindi में असिस्टेंट न्यूज एडिटर और ट्रेंडिंग-वायरल टीम के टीम लीड हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से 2009 में पत्रकारिता में मास्टर्स (MABJ) किया है और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है.

उनके करियर की शुरुआत भोपाल के पीपुल्स समाचार से हुई, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं. इसके बाद वे लंबे समय तक दैनिक भास्कर समूह से जुड़े रहे, जहां प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर अहम जिम्मेदारियां निभाईं. इस दौरान उन्होंने टीवी मीडिया का अनुभव अहमदाबाद के जानो दुनिया न्यूज चैनल के साथ काम करते हुए हासिल किया.

अभिषेक को वायरल कंटेंट, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर के साथ-साथ देश-दुनिया की राजनीति, विदेश मामलों और वैश्विक कूटनीति की भी गहरी समझ है. नोएडा में अपनी टीम के साथ वे देशभर में वायरल होने वाली खबरों की तेज, सटीक और विश्वसनीय पड़ताल करते हैं.

उनका मानना है कि पत्रकारिता का मकसद सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि ऐसा सच्चा और अलग कंटेंट देना है जो लोगों की सोच को बड़ा बनाए. काम से इतर उन्हें घूमना पसंद है और वे अक्सर पहाड़ों की शांत वादियों में समय बिताना पसंद करते हैं.

Read More

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts