viral

566 दिन बाद घर लौटा बेटा, मां ने ऐसे गले लगाया कि Video देख आंखें भर आएंगी

वायरल वीडियो ने नेटिजन्स का दिल जीत लियाImage Credit source: Instagram/@yxshh_view

566 दिन…यानी करीब डेढ़ साल. इतने लंबे इंतजार के बाद जब बेटा बिना बताए घर लौटा तो घर में जो हुआ, उसका वीडियो देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी.सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे Instagram पर @yxshh_view नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में लिखा है- ‘Let’s surprise them after 566 days.’

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का चुपके से घर पहुंचता है. परिवार को अंदाजा भी नहीं होता कि उनका बेटा दरवाजे पर खड़ा है. जैसे ही परिवार की नजर उस पर पड़ती है, सब चौंक जाते हैं.

इस वीडियो का सबसे इमोशनल पल मां का रिएक्शन है. वह दौड़कर आती है और बेटे को जोर से गले लगा लेती है. एक गले में ही डेढ़ साल का इंतजार, चिंता और प्यार सब दिख जाता है. उधर पिता भी भावुक हो जाते हैं. आप देखेंगे कि वो आंसू रोकने की कोशिश करते हैं, पर उनकी आंखें सब कह देती हैं.

वीडियो शेयर करते हुए लड़के ने कैप्शन में बस इतना लिखा- 566 days and that’s the time. हालांकि, वीडियो में ये नहीं बताया गया कि वो इन 566 दिनों में कहां था, पढ़ाई के लिए बाहर था या नौकरी पर. लेकिन उसकी फैमिली का रिएक्शन बता रहा है कि ये इंतजार कितना लंबा था.

इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मां का गले लगना ही जन्नत है. दूसरे ने लिखा, पिता के रोके हुए आंसू सबसे ज्यादा इमोशनल हैं.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक रॉय TV9 Hindi में असिस्टेंट न्यूज एडिटर और ट्रेंडिंग-वायरल टीम के टीम लीड हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से 2009 में पत्रकारिता में मास्टर्स (MABJ) किया है और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है.

उनके करियर की शुरुआत भोपाल के पीपुल्स समाचार से हुई, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं. इसके बाद वे लंबे समय तक दैनिक भास्कर समूह से जुड़े रहे, जहां प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर अहम जिम्मेदारियां निभाईं. इस दौरान उन्होंने टीवी मीडिया का अनुभव अहमदाबाद के जानो दुनिया न्यूज चैनल के साथ काम करते हुए हासिल किया.

अभिषेक को वायरल कंटेंट, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर के साथ-साथ देश-दुनिया की राजनीति, विदेश मामलों और वैश्विक कूटनीति की भी गहरी समझ है. नोएडा में अपनी टीम के साथ वे देशभर में वायरल होने वाली खबरों की तेज, सटीक और विश्वसनीय पड़ताल करते हैं.

उनका मानना है कि पत्रकारिता का मकसद सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि ऐसा सच्चा और अलग कंटेंट देना है जो लोगों की सोच को बड़ा बनाए. काम से इतर उन्हें घूमना पसंद है और वे अक्सर पहाड़ों की शांत वादियों में समय बिताना पसंद करते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts