गाने पर लड़की के धमाकेदार डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख हट नहीं रही लोगों की नजर

लड़की ने किया जोरदार डांस Image Credit source: Instagram/purvi_tripathi_17

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डांस वीडियो ने तहलका मचा रखा है. जैसे ही आप रील स्क्रॉल करते हो, ये वीडियो सामने आ ही जाता है. एक लड़की का गजब का डांस, जो देखते ही देखते सबका फेवरेट बन गया है. बात करें वीडियो की तो लड़की ने जिस गाने पर डांस किया है, उसकी बीट पर उसके मूव्स एकदम परफेक्ट बैठ रहे हैं. ना एक स्टेप इधर-उधर, ना कोई जल्दबाजी. हर एक मूवमेंट इतना साफ और इतना स्टाइलिश है कि नजर हटाना मुश्किल हो जाता है. ऊपर से उसके एक्सप्रेशन्स… मतलब क्या ही बोलें. आंखों से, स्माइल से, पूरे चेहरे से वो गाने को जी रही है.

ऐसा लग ही नहीं रहा कि वो बस कैमरे के लिए डांस कर रही है, लग रहा है जैसे वो इस गाने को सच में एन्जॉय कर रही है. और सबसे बड़ी बात है उसका कॉन्फिडेंस. कई बार लोग अच्छा डांस कर लेते हैं लेकिन कॉन्फिडेंस की कमी दिख जाती है. इस वीडियो में ऐसा बिल्कुल नहीं है. लड़की पूरे आत्मविश्वास के साथ, बेझिझक होकर डांस कर रही है. उसकी बॉडी लैंग्वेज ही बता रही है कि उसे अपने डांस पर पूरा भरोसा है. यही अंदाज तो लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है.

कॉन्फिडेंस ने जीता लोगों का दिल

अब जैसे ही ये वीडियो लोगों तक पहुंचा, कमेंट सेक्शन में प्यार की बारिश होने लगी. कोई उसके डांस मूव्स की तारीफ कर रहा है, तो कोई उसके एक्सप्रेशन का फैन हो गया है. कोई लिख रहा है क्या एनर्जी है, तो कोई बोल रहा है दिन बन गया वीडियो देख कर. कुछ यूजर्स तो इसे बार-बार देख रहे हैं और बोल रहे हैं कि मन ही नहीं भर रहा. लड़कियों के लिए तो ये एक तरह से इंस्पिरेशन बन गया है कि कैसे कॉन्फिडेंस के साथ खुद को प्रेजेंट करना है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: चंद लाइक्स और व्यूज के लिए जिंदगी से खिलवाड़ कर गया बंदा, गलत टाइमिंग के चलते किनारे से टकराया युवक

सोशल मीडिया की ताकत ही यही है, अगर टैलेंट सच्चा है तो उसे वायरल होने से कोई नहीं रोक सकता. ये वीडियो भी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. बिना किसी बड़े सेटअप के, बिना किसी प्रोफेशनल टीम के, सिर्फ अपने टैलेंट के दम पर इस लड़की ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. जानकारी के लिए बता दें कि ये खूबसूरत डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर @purvi_tripathi_17 नाम की आईडी से पोस्ट किया गया है. वहां से ये वीडियो उठा और फिर देखते ही देखते व्हाट्सएप, फेसबुक और दूसरी जगहों पर भी फैल गया.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



Exit mobile version