viral

गैंडे से भी भारी! ब्रिटेन के किसान ने उगाया दुनिया का सबसे भारी कद्दू, बना डाला अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

ब्रिटेन के इयान पैटन ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दियाImage Credit source: Guinness World Records

लोग अक्सर अपने बगीचे में छोटे पौधे या सब्जियां उगाकर खुश हो जाते हैं, लेकिन सोचिए अगर कोई कद्दू इतना बड़ा हो जाए कि उसका वजन एक गैंडे से भी ज्यादा हो तो? ब्रिटेन में कुछ ऐसा ही कमाल हुआ है. हैम्पशायर में रहने वाले नर्सरी मालिक इयान पैटन (Ian Paton) ने दुनिया का सबसे भारी कद्दू उगाकर (World’s Heaviest Pumpkin) इतिहास बना दिया है. इस कद्दू का वजन 2,856 पाउंड (यानी 1,295.8 किलो) है. 3 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में इसे दुनिया का सबसे भारी कद्दू घोषित किया गया.

‘बघीरा’ नाम का यह कद्दू क्यों है इतना खास?

इस कद्दू का नाम इयान के बेटे ने ‘बघीरा’ रखा है, जो ‘द जंगल बुक’ के काले पैंथर के नाम से लिया गया है. बर्कशायर के वारग्रेव में हुए ‘ग्रेट पम्पकिन कॉमनवेल्थ वेट ऑफ’ में जब इसे तौला गया, तो जज भी हैरान रह गए.मजेदार बात यह है कि अक्टूबर 2025 में इयान और उनके जुड़वां भाई स्टुअर्ट ने ‘मुगल’ नाम का 1,278.8 किलो का कद्दू उगाकर रिकॉर्ड बनाया था. इस बार स्टुअर्ट के प्रतियोगिता से हटने के बाद इयान ने अकेले ही चुनौती ली और अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

40 डिग्री की गर्मी में उगाया कद्दू

इतना बड़ा कद्दू उगाना आसान नहीं है. इसके पीछे इयान की महीनों की मेहनत है. उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को बताया कि दो महीने तक उन्होंने हर दिन 6 घंटे खेत में काम किया. इस साल ब्रिटेन में भीषण गर्मी के कारण ग्रीनहाउस का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था, जो पौधों के लिए खतरनाक था. ऐसे में इयान ने कद्दू को छाया में उगाने की खास तकनीक अपनाई. सबसे गर्म दिनों में इस एक पौधे को हर दिन 590 लीटर तक पानी देना पड़ा.

इयान बताते हैं कि एक कद्दू को गोल्फ बॉल के आकार से इतना बड़ा होने में सिर्फ 120 दिन लगते हैं और इस दौरान हर दिन इसका वजन 32 किलो तक बढ़ सकता है.

अब 3,000 पाउंड का कद्दू उगाना है लक्ष्य

इयान यहीं नहीं रुकना चाहते. बघीरा के अलावा उन्होंने इस साल ‘बलू’ नाम का एक और कद्दू उगाया था, जिसका वजन 1,258 किलो था. बघीरा से उन्हें 2,600 से ज्यादा बीज मिले हैं, जिनका वे आगे इस्तेमाल करेंगे. इयान का अगला सपना 3,000 पाउंड का कद्दू उगाना है. फिलहाल यह रिकॉर्ड तोड़ कद्दू अक्टूबर के आखिर तक साउथेम्प्टन के पास सनीफील्ड्स फार्म में लोगों के देखने के लिए रखा गया है.

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय TV9 भारतवर्ष के डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं और ट्रेंडिंग टीम को लीड कर रहे हैं. पत्रकारिता में उन्हें 15 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान उन्होंने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों में काम किया है.

उनके करियर की शुरुआत 2009 में भोपाल के पीपुल्स समाचार से हुई थी, जहां उन्होंने प्रिंट मीडिया की बारीकियां सीखीं. इसके बाद वे लंबे समय तक दैनिक भास्कर ग्रुप से जुड़े रहे. यहां उन्होंने अखबार और वेबसाइट दोनों पर अहम जिम्मेदारियां निभाईं, जिससे उन्हें पुराने और नए दोनों तरह के मीडिया का अच्छा अनुभव मिला.

फिर उन्होंने अहमदाबाद के जानो दुनिया न्यूज चैनल में काम किया और टीवी मीडिया को समझा. फिलहाल वे TV9 भारतवर्ष में डिजिटल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं.

अभिषेक को देश-दुनिया की राजनीति, विदेशी मामलों और वैश्विक कूटनीति की गहरी समझ है. वे खबरों का बारीक विश्लेषण करते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को भी अच्छी तरह समझते हैं.

उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि लोगों को ऐसा सच्चा और अलग कंटेंट देना है जो उनकी सोच को बड़ा बनाए और हर मुद्दे को साफ नजरिए से देखने में मदद करे.

काम से समय मिलने पर उन्हें घूमना पसंद है. वह अक्सर पहाड़ों की शांत वादियों में जाना पसंद करते हैं.

Read More

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts