केरलम के लेविन पॉलोस ने कबाड़ से बनाए कमाल के रोबोट और मशीनेंImage Credit source: Instagram/@ppv931680
अक्सर हम घर के पुराने कबाड़ को फेंक देते हैं, लेकिन जरा सोचिए अगर वही बेकार सामान आपके घर के सारे काम चुटकियों में करने लगे तो? इन दिनों केरल के एक युवा कंटेंट क्रिएटर लेविन पॉलोस (Levin Paulose) का नाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लेविन ने बिना किसी महंगी टेक्नोलॉजी या महंगे उपकरणों के, सिर्फ कबाड़ और घरेलू जुगाड़ से ऐसे शानदार रोबोट और मशीनें बना डाली हैं जिन्हें देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर भी हैरान हैं. लेविन की इस क्रिएटिविटी का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, और खुद केरलम के मुख्यमंत्री भी उनके हुनर के कायल हो चुके हैं.
कबाड़ से बनाए कमाल के घरेलू रोबोट और मशीनें
लेविन ने अपनी मां के रोजाना के कामों को आसान बनाने के लिए अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल किया. उन्होंने महंगे सामान की जगह बेकार पड़े सामान जैसे कार्डबोर्ड, पुराने तार, रस्सियां, नट-बोल्ट, छोटी मोटर और बैटरी का इस्तेमाल किया. लेविन ने एक ऐसी रोबोटिक मशीन बनाई है जो खुद-ब-खुद कढ़ाई में खाना चलाती है, जिससे कुकिंग करना बेहद आसान हो जाता है.
ऑटोमैटिक पर्दे और सफाई करने वाले गैजेट्स
सिर्फ कुकिंग ही नहीं, लेविन ने घर के कई दूसरे कामों के लिए भी जुगाड़ निकाला है. उन्होंने मोटर की मदद से खुद खुलने और बंद होने वाले ऑटोमैटिक पर्दे, फर्श की सफाई के लिए एक बेहतरीन क्लीनर मशीन और पानी लाने वाला एक अनोखा रोबोट तैयार किया है. इसके अलावा उन्होंने बैटरी से चलने वाली रोटी बनाने की मशीन, एक छोटा रॉकेट लॉन्चर और पंखा ऑन करने वाला मिनी डिवाइस भी बनाया है, जो उनकी गजब की प्रतिभा को दिखाता है.
केरलम के CM भी हुए लेविन के हुनर के मुरीद
लेविन के इन अनोखे आविष्कारों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोग उनके काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. उनकी इस प्रतिभा से प्रभावित होकर केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने खुद लेविन से मुलाकात की. सीएम ने उनका हाथ थामकर उनके हुनर की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया. सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि अगर इस प्रतिभाशाली युवा को सही मार्गदर्शन और सपोर्ट मिले, तो वह भविष्य में देश का नाम जरूर रोशन करेगा. यह भी पढ़ें:बिना फ्रिज के जमा दी कुल्फी! लड़की का ये अनोखा पंखे वाला जुगाड़ देख चकरा जाएगा सिर
यहां देखिए वायरल वीडियो
