पूल पर स्टंट करना भारीू Image Credit source: Instagram/ infolesma
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी दिल दहल जाए. वीडियो में एक युवक स्विमिंग पूल में ऊंचाई से छलांग लगाकर स्टंट करने की कोशिश करता नजर आ रहा है. उसे शायद लगा था कि वह आसानी से पानी में उतर जाएगा, लेकिन कुछ ही सेकेंड में पूरा मंजर खौफनाक हादसे में बदल जाता है.
वीडियो में दिखाई देता है कि युवक फर्स्ट फ्लोर की ऊंचाई पर बने एक छज्जे से स्विमिंग पूल की तरफ छलांग लगाने की तैयारी करता है. आसपास उसके दोस्त भी मौजूद हैं और पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं. ऐसा लगता है कि इस स्टंट का मकसद एक रोमांचक वीडियो बनाना और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करना था.
बिगड़ गया अंदाजा और हो गया खेल
युवक जैसे ही छलांग लगाता है, सबको उम्मीद होती है कि वह सीधे पानी में गिरेगा. लेकिन यहां उसकी टाइमिंग और जंप का अंदाजा बिगड़ जाता है. पानी तक पहुंचने से पहले ही उसका शरीर पूल के किनारे से जोरदार तरीके से टकरा जाता है. टक्कर इतनी भयानक होती है कि वहां मौजूद लोग भी घबरा जाते हैं.
इसके बाद युवक पानी में गिर तो जाता है, लेकिन तब तक उसे गंभीर चोट लग चुकी होती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में उसकी हड्डियों और पसलियों में फ्रैक्चर हो गया. वीडियो में हादसे के बाद दोस्तों की घबराहट और चीख-पुकार भी सुनाई देती है. जिस स्टंट को मजेदार पल समझकर रिकॉर्ड किया जा रहा था, वह देखते ही देखते दर्दनाक घटना में बदल गया.
यह भी पढ़ें: Viral: गुफा बनी डांस फ्लोर! रोबर्स केव में बूमबॉक्स लेकर नाचे टूरिस्ट्स, वीडियो ने मचाया बवाल
इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलते हैं. कुछ लोग लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में ऐसे स्टंट करने लगते हैं, जिनमें जरा सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती है. कभी कोई ऊंची जगह से छलांग लगाने की कोशिश करता है तो कोई बिना सही ट्रेनिंग के खतरनाक डाइव या दूसरे स्टंट करता नजर आता है. क्लिप को इंस्टा पर infolesma नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जो लोगों के बीच आते ही वायरल हो गया.
यहां देखिए वीडियो
