चालान नहीं, प्यार मिला! पटना पुलिस का यह वीडियो जीत रहा है सबका दिल; लोग बोले- So Cute!

जब खाकी ने दिखाया ममता का रूपImage Credit source: X/@gharkekalesh

सोशल मीडिया पर इन दिनों पटना का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान तैर जाएगी. आमतौर पर रात के वक्त पुलिस को देखकर हमारे मन में चालान या डॉक्यूमेंट्स चेक होने का डर आ जाता है, लेकिन पटना में जो हुआ वह बिल्कुल अलग और बेहद प्यारा था.

क्या है पूरा मामला?

रात के वक्त एक शख्स अपनी बाइक पर कहीं जा रहा था. उसने अपनी जैकेट के अंदर बहुत ही सुरक्षित तरीके से एक कुत्ते के पिल्ले को छुपा रखा था. वह छोटा सा डॉगी जैकेट से अपना सिर बाहर निकालकर सुहाने मौसम में राइड का मजा ले रहा था. रास्ते में चेकिंग कर रहे पटना पुलिस के जवानों की नजर जब इस बाइक पर पड़ी, तो उन्होंने रुकने का इशारा किया.

पुलिसवाले ने डरते-डरते पिल्ले पर फेरा हाथ

बाइक सवार को लगा होगा कि अब कागजात चेक होंगे, लेकिन जैसे ही पुलिसकर्मियों की नजर जैकेट के अंदर झांक रहे उस नन्हे मेहमान पर पड़ी, सारा माहौल ही बदल गया. ड्यूटी पर मौजूद एक पुलिसवाले ने बड़े ही प्यार से उस पिल्ले के सिर पर हाथ फेरा और दुलारते हुए पूछा, ठीक है, अच्छे से हो ना? इसके बाद उन्होंने बिना किसी पूछताछ के बाइक सवार को जाने दिया.

इंटरनेट पर छाई दरियादिली

यह पूरा खूबसूरत पल बाइक पर लगे कैमरे में कैद हो गया. जब इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, तो लोगों ने इस पर जमकर प्यार बरसाना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, भाई सड़क पर सबसे प्यारे यात्री को लेकर चल रहा था. दूसरे ने कहा, आज का सबसे अच्छा ट्रैफिक चेक. चालान के बजाय उस नन्हे यात्री को सिर पर प्यार की थपथपाहट मिली. लोग पटना पुलिस के इस मानवीय और संवेदनशील स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: मां की दवा के लिए पानी मांगा, एयरहोस्टेस बोली- ‘फ्री के लिए झूठ बोल रहे हो’, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



Exit mobile version