viral

‘चिकन लेग पीस’ वाले उल्हास कामटे को क्या हुआ था? मौत की झूठी खबर पर खुद किया बड़ा खुलासा!

‘चिकन लेग पीस’ फेम उल्हास कामटे को लेकर उड़ी मौत की झूठी अफवाहImage Credit source: Instagram/@ulhaskamthe

अपने खास अंदाज और ‘चिकन लेग पीस’ वाले वीडियो से मशहूर हुए इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे (Ulhas Kamthe) को लेकर पिछले कुछ दिनों से एक बुरी खबर वायरल हो रही थी. कहा जा रहा था कि उन्हें हार्ट अटैक आया है और उनका निधन हो गया है. इस खबर से उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे. लेकिन अब खुद उल्हास कामटे ने सामने आकर बताया है कि ये खबर पूरी तरह झूठी है और वो बिल्कुल ठीक हैं.

अस्पताल वाला वीडियो क्यों वायरल हुआ था?

सोशल मीडिया पर उल्हास कामटे का एक वीडियो शेयर हो रहा था, जिसमें वो अस्पताल जाते और बीमार दिख रहे थे. इसी वीडियो को देखकर लोगों ने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं और उनकी मौत की झूठी खबर फैल गई. इसके बाद खुद उल्हास कामटे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके साथ फिल्म ‘झाड़-फूंक’ की पूरी टीम भी दिख रही है.

वीडियो में फिल्म के डायरेक्टर राजन वर्मा और उनकी टीम ने सच बताया कि ये घटना ‘झाड़-फूंक’ फिल्म के प्रीमियर के दौरान की है. उन्होंने बताया कि उल्हास को पहले ही हॉरर फिल्म देखने से मना किया गया था, लेकिन उनके कहने पर वो शो देखने आ गए. फिल्म के डरावने सीन देखकर उन्हें अचानक घबराहट हुई और वो बेहोश हो गए. इसके बाद टीम उन्हें तुरंत मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले गई, जहां चेकअप के बाद कुछ ही घंटों में उनकी तबीयत ठीक हो गई और उन्हें छुट्टी दे दी गई.

ये है वो वीडियो, जिससे फैली मौत की अफवाह

‘मैं बिल्कुल फिट और जिंदा हूं’-उल्हास कामटे

मौत की झूठी खबरों पर रोक लगाते हुए उल्हास कामटे ने खुद वीडियो में कहा, मैं जिंदा हूं और पिछले 2 दिन से चल रही सारी खबरें गलत हैं. मैं बिल्कुल फिट हूं. साथ ही उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया कहा, जिन्होंने उनकी इतनी चिंता की और प्यार दिखाया.

यहां देखिए वीडियो, मौत की अफवाह पर उल्हास कामटे ने क्या कहा

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक रॉय TV9 Hindi में असिस्टेंट न्यूज एडिटर और ट्रेंडिंग-वायरल टीम के टीम लीड हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से 2009 में पत्रकारिता में मास्टर्स (MABJ) किया है और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है.

उनके करियर की शुरुआत भोपाल के पीपुल्स समाचार से हुई, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं. इसके बाद वे लंबे समय तक दैनिक भास्कर समूह से जुड़े रहे, जहां प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर अहम जिम्मेदारियां निभाईं. इस दौरान उन्होंने टीवी मीडिया का अनुभव अहमदाबाद के जानो दुनिया न्यूज चैनल के साथ काम करते हुए हासिल किया.

अभिषेक को वायरल कंटेंट, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर के साथ-साथ देश-दुनिया की राजनीति, विदेश मामलों और वैश्विक कूटनीति की भी गहरी समझ है. नोएडा में अपनी टीम के साथ वे देशभर में वायरल होने वाली खबरों की तेज, सटीक और विश्वसनीय पड़ताल करते हैं.

उनका मानना है कि पत्रकारिता का मकसद सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि ऐसा सच्चा और अलग कंटेंट देना है जो लोगों की सोच को बड़ा बनाए. काम से इतर उन्हें घूमना पसंद है और वे अक्सर पहाड़ों की शांत वादियों में समय बिताना पसंद करते हैं.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts