यूट्यूबर ने खोली चीन की लोकल ट्रेनों की पोल!Image Credit source: Instagram/@thebharatpost_
चीन की चमक-धमक वाली बुलेट ट्रेनों के दावे तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन क्या आपने वहां की जनरल ट्रेनों का असली हाल देखा है? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भारत की लोकल ट्रेनों या जनरल डिब्बों की भीड़ को भूल जाएंगे. फर्श पर सोते यात्री, डिब्बे के अंदर उड़ता सिगरेट का धुआं और फोल्डिंग कुर्सियां, चीन के इस जनरल कोच का नजारा देखकर इंटरनेट यूजर्स खासकर भारतीय हैरान हैं.
भारतीय यूट्यूबर ने दिखाया चीन की ट्रेन का असली हाल
मशहूर ट्रैवल यूट्यूबर नोमाड शुभम ने चीन यात्रा के दौरान वहां की एक लोकल ट्रेन का अंदरूनी नजारा कैमरे में कैद किया. वायरल वीडियो की शुरुआत में शुभम ट्रेन के अंदर का माहौल दिखाते हुए कहते हैं, आइए आपको चीन के जनरल ट्रेनों का हाल दिखाते हैं, इन लोगों ने पूरे कोच को धुआं-धुआं कर रखा है.
वीडियो में दिखता है कि बंद दरवाजों और एयर कंडीशन्ड डिब्बे के अंदर लड़के और लड़कियां खुलेआम स्मोकिंग कर रहे हैं. जब शुभम एक सिगरेट पी रही लड़की से पूछते हैं कि क्या ट्रेन में स्मोकिंग अलाउड है, तो वह बेझिझक हां में जवाब देती है. कोच में सिगरेट के भारी धुएं के कारण यूट्यूबर खुद कहते नजर आते हैं कि यहां सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है.
फर्श पर बिस्तर और बाथरूम ब्लॉक
जैसे-जैसे कैमरे का लेंस कोच में आगे बढ़ता है, चीन के पब्लिक ट्रांसपोर्ट का एक अलग ही चेहरा सामने आता है. डिब्बे में इतनी भीड़ है कि वेटिंग लिस्ट वाले पैसेंजर्स फर्श पर ही चादर बिछाकर बैठे हैं. हद तो तब हो जाती है जब शुभम दिखाते हैं कि एक यात्री लोअर बर्थ के नीचे की जगह में पूरी तरह घुसकर सो रहा है. इसे देखकर शुभम भी हैरान रह जाते हैं और कहते हैं, यह तो एक्सट्रीम लेवल है, भारत में भी मैंने ऐसा नजारा नहीं देखा. इसके अलावा कुछ लोगों ने ट्रेन के टॉयलेट के पास का रास्ता भी पूरी तरह ब्लॉक कर रखा था.
चीनी यात्रियों का देसी जुगाड़
भारतीयों की तरह चीनी यात्री भी जुगाड़ के मामले में पीछे नहीं हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि जिन लोगों को सीट नहीं मिलती, वे अपने साथ प्लास्टिक या कपड़े की फ़ोल्डिंग कुर्सियां लेकर सफर करते हैं. ट्रेन के गलियारे में कुछ लोग अपनी खुद की लाई कुर्सी पर आराम से बैठे दिखाई दिए.
शुभम के अनुसार, यहां की जनरल ट्रेनों का माहौल लगभग भारत जैसा ही है, बस दो बड़े अंतर हैं- पहला यह सस्ता जनरल डिब्बा भी एयर-कंडीशन्ड है, और दूसरा इसके सारे दरवाजे-खिड़कियां बंद रहते हैं. यह भी पढ़ें:चिकन-मटन भूल जाइए! यहां धड़ल्ले से बिक रहे हैं कोबरा के पकौड़े और समोसे; वायरल हुआ ये वीडियो
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
@thebharatpost_ नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए जाने के बाद यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है. यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक ने लिखा, लो भाई, चीन का डेवलपमेंट मॉडल फिर से एक्सपोज़ हो गया. दूसरे ने तंज कसा, वहां के लोगों का सिविक सेंस भी देख लो भाइयों. एक अन्य यूजर ने कहा, चाहे जो हो, कम से कम इनका जनरल कोच AC तो है. यह भी पढ़ें:OMG! जिससे शादी कर दो बच्चे किए, वो निकली चचेरी बहन, सच्चाई जान हिल गया पति
यहां देखिए वायरल वीडियो
