मेट्रो में ईल का मचा आतंक Image Credit source: X/@ Mario Nawfal
चीन की एक मेट्रो में लोगों को उस वक्त अजीबोगरीब सिचुएशन का सामना करना पड़ा, जब सफर के बीच दर्जनों सांप जैसी दिखने वाली ईल मछलियां अपने कंटेनरों से निकलकर डिब्बे में इधर-उधर रेंगने लगीं. रोज की तरह लोग अपने काम से सफर कर रहे थे, लेकिन कुछ ही पलों में मेट्रो का माहौल बिल्कुल अलग हो गया. बताया जा रहा है कि कुछ यात्रियों के पास बाल्टियों में ईल मछलियां थीं. किसी वजह से बाल्टियां खुल गईं और उनमें मौजूद मछलियां बाहर निकल आईं. इसके बाद वे मेट्रो के फर्श पर तेजी से इधर-उधर जाने लगीं. देखने में ये जीव सांप जैसे लग रहे थे, इसलिए अचानक उन्हें अपने पैरों के पास देखकर कई यात्रियों को पहले तो समझ ही नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है.
ऐसी स्थिति में आमतौर पर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच सकती है. कोई सीट पर चढ़ सकता है तो कोई घबराकर दूसरे डिब्बे की तरफ भाग सकता है. लेकिन इस घटना में यात्रियों ने काफी संयम दिखाया. लोगों ने घबराने के बजाय सिचुएशन को समझने की कोशिश की और भागती हुई ईल मछलियों को पकड़ने में मदद करने लगे.
नहीं मची कोई अफरा-तफरी
मेट्रो के फर्श पर फिसलती हुई मछलियों को पकड़ना आसान नहीं था क्योंकि इनका शरीर लंबा और बेहद चिकना होता है, जिसकी वजह से उसे हाथ से पकड़ना मुश्किल हो सकता है. जैसे ही कोई व्यक्ति उसे पकड़ने की कोशिश करता, वह तेजी से दूसरी दिशा में निकल जाती. इसके बावजूद यात्रियों ने मिलकर उन्हें संभालने की कोशिश जारी रखी.
घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया. वीडियो में मेट्रो के अंदर फर्श पर घूमती हुई कई ईल मछलियां नजर आती हैं, जबकि आसपास मौजूद यात्री उन्हें पकड़ने या सुरक्षित जगह पर रखने की कोशिश करते दिखाई देते हैं. इस पूरे मामले की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि इतनी एबनॉर्मल सिचुएशन के बावजूद यात्रियों ने अपना आपा नहीं खोया. जिस घटना से कुछ ही मिनटों में मेट्रो के अंदर अफरा-तफरी मच सकती थी, उसे लोगों ने मिल-जुलकर संभाल लिया.
यह भी पढ़ें: Viral: दुबई एयरपोर्ट पर पानीपुरी का रेट देख हिल गई विदेशी महिला, वीडियो देख लोग ले रहे हैं मजे
सोशल मीडिया पर भी लोगों ने यात्रियों के शांत रवैये की तारीफ की. कई लोगों के लिए यह रोजमर्रा के मेट्रो सफर का ऐसा एक्सपीरियंस रहा होगा, जिसे वे शायद लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे. आखिर कौन सोच सकता है कि एक सामान्य सफर के दौरान अचानक पैरों के पास दर्जनों सांप जैसी दिखने वाली मछलियां घूमती मिलेंगी?
यहां देखिए वीडियो
🇨🇳 Imagine riding the subway minding your own business when someone suddenly drops a bucket and dozens of SNAKES start slithering across the floor 💀
Fortunately, they werent actually snakes.
They were rice eels, a snake-like fish commonly sold alive for cooking.
Writer: Sol
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) August 19, 2026
