ट्रेन के जनरल डिब्बे में फर्राटा पंखा लेकर चढ़े भाई साहब, फिर जो हुआ देख छूट गई लोगों की हंसी

ट्रेन में गर्मी से बचने के लिए बंदे ने निकाला ऐसा खतरनाक तरीकाImage Credit source: X/@SaffronChargers

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. इस वीडियो में एक शख्स जनरल डिब्बे में बकायदा घर वाला फर्राटा पंखा लेकर चढ़ गया और गर्मी से बचने के लिए उसे ट्रेन के चार्जिंग पॉइंट में ही लगाने की कोशिश करने लगा. यह नजारा देखकर आसपास बैठे लोग हैरान रह गए और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब हर जगह छाया हुआ है. लोग इस पर खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

ट्रेन के सॉकेट में पंखा या हीटर चलाना क्यों खतरनाक है?

भले ही यह वीडियो देखने में काफी फनी लग रहा हो, लेकिन ट्रेन में ऐसा करना आपकी और बाकी यात्रियों की जान के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. दरअसल, घर के पंखे, हीटर, केतली या इंडक्शन जैसे उपकरण 230 वोल्ट बिजली पर चलते हैं. वहीं, ट्रेन के चार्जिंग पॉइंट सिर्फ मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट जैसे छोटे गैजेट्स को चार्ज करने के लिए बनाए जाते हैं.

शॉर्ट सर्किट और आग का खतरा

जब आप इन भारी उपकरणों को सॉकेट में लगाते हैं, तो वायरिंग पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है. इससे या तो फ्यूज उड़ जाता है या फिर शॉर्ट सर्किट से आग लगने का बड़ा खतरा पैदा हो जाता है. इसके अलावा एक सॉकेट खराब होने से उस लाइन से जुड़े बाकी लोगों के फोन चार्ज होना भी बंद हो जाते हैं, जिससे दूसरे यात्रियों को परेशान होना पड़ता है.

ट्रेन में क्या चार्ज करना है सेफ?

भारतीय नियमों के मुताबिक, ट्रेन में सफर के दौरान आप मोबाइल फोन, टैबलेट-आईपैड या पावर बैंक ही चार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा कुछ चुनिंदा और अधिक क्षमता वाले कोचों में लैपटॉप भी चार्ज किया जा सकता है. सफर के दौरान इस तरह की लापरवाही बिल्कुल न करें, क्योंकि आपकी एक गलती ट्रेन में सफर कर रहे सैकड़ों लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है. यह भी पढ़ें:बेटी की बोल्ड सेल्फी पर इस पिता ने लिया ऐसा कूल बदला, इंटरनेट पर लोटपोट हुए लोग

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



Exit mobile version