स्टंट के दौरान 97 साल की बेट्टी ब्रोमेजImage Credit source: Instagram/@femalequotient
Oldest Female Wing Walker: ‘जिंदगी से ऊबने से तो बेहतर है कि बादलों के बीच कुछ रोमांचक किया जाए.’ यह कहना है 97 साल की एक ऐसी जांबाज दादी का, जिन्होंने अपनी उम्र और सेहत की हर रुकावट को हवा में उड़ा दिया. ब्रिटेन की रहने वाली बेट्टी ब्रोमेज (Betty Bromage) ने स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी को मात देने के ठीक एक साल बाद उड़ते हुए प्लेन के पंख पर खड़े होकर (Wing Walking) अपना ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) तोड़ दिया है.
97 साल की उम्र में बेट्टी ब्रोमेज ने रचा इतिहास
चेल्टेनहैम (Cheltenham) की रहने वाली 97 वर्षीय बेट्टी ब्रोमेज ने साइरेंसस्टर के आरएफसी रेंडकॉम्ब एयरफील्ड (RFC Rendcomb Airfield) में यह साहसिक कारनामा पूरा किया. जब उन्होंने यह उड़ान भरी, तब उनकी सटीक आयु 97 वर्ष और 127 दिन थी. बेट्टी ने इससे पहले साल 2022 में 93 वर्ष की उम्र में सबसे उम्रदराज महिला विंग वॉकर होने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे उन्होंने अब खुद ही तोड़ दिया है. वह 87 साल की उम्र से अब तक कुल 6 बार विंग वॉकिंग कर चुकी हैं.
स्ट्रोक को दी मात, अस्पताल के लिए जुटाए फंड
बेट्टी ब्रोमेज के लिए यह उड़ान सिर्फ रोमांच नहीं, बल्कि आभार जताने का एक जरिया भी थी. उन्हें अगस्त 2025 में एक गंभीर स्ट्रोक आया था, जिसके कारण आज भी उन्हें बोलने में थोड़ी दिक्कत होती है. चेल्टेनहैम जनरल हॉस्पिटल के स्ट्रोक यूनिट ने उनका इलाज किया था. यह भी पढ़ें:4,000 मीटर की ऊंचाई पर उगता है यह इंसान से भी लंबा फूल, कहलाता है हिमालयी हीरा; देखें वीडियो
बेट्टी ने इस विंग वॉक के जरिए उसी हॉस्पिटल के लिए पैसे जुटाए, ताकि अन्य मरीजों का भी बेहतर इलाज हो सके. बेट्टी ने बीबीसी से बातचीत में हंसते हुए कहा, अगर मैं यह सब न करूं, तो जिंदगी से ऊब जाऊंगी. अब मैं गाड़ी नहीं चला सकती, मेरी नजर कमजोर है और मैं थोड़ी परेशान हो जाती हूं, इसलिए मैं वही करती हूं जो कर सकती हूं. यह भी पढ़ें: 81 साल की दादी को हुआ 24 साल के लड़के से प्यार, एयरपोर्ट पर यूं फिल्मी स्टाइल में मिले दोनों; वीडियो वायरल
यहां देखिए वायरल वीडियो
