नस्लवादी कमेंट करने वाली विदेशी महिला को भारतीय पिता ने सिखाया सबकImage Credit source: Instagram/@thebrief.in
आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान भी हैं और गुस्सा भी हैं. मामला विदेश का है, जहां एक रेस्टोरेंट में फैमिली के साथ खाना खा रहे एक भारतीय शख्स के पास एक विदेशी महिला पहुंची और ऐसी बात कह दी जो सीधे तौर पर नस्लवाद से जुड़ी है. हालांकि, शख्स ने जिस समझदारी और शांति से उस महिला को करारा जवाब दिया, उसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है.
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में एक भारतीय शख्स अपनी बेटियों के साथ बैठकर आराम से खाना खा रहा होता है. तभी एक महिला फोन से वीडियो बनाते हुए उसकी टेबल के पास आती है और कहती है, माफ कीजिए…एक भारतीय आदमी के हिसाब से आपकी खुशबू बहुत अच्छी आ रही है. जब शख्स ने उससे दोबारा पूछने के लिए कहा, तो महिला ने बिना झिझक के अपनी बात दोहराई और आगे कहा, आपमें से करी जैसी बदबू नहीं आ रही है (You Don’t Smell Like Curry).
शख्स ने दिया सॉलिड जवाब
जाहिर है ऐसी बात सुनकर कोई भी गुस्सा हो सकता था या बहस करने लग सकता था, लेकिन उस शख्स ने अपना आपा नहीं खोया. उसने बहुत आराम से पूछा, क्या आप इसे कॉम्प्लिमेंट मानती हैं? जब महिला ने हां कहा, तो शख्स ने उसे समझाया कि उसका यह तरीका कितना अजीब और गलत है. उसने शालीनता से कहा, आप जिस तरह से बात कह रही हैं, वह काफी अजीब है. आपको अपनी बात कहने का तरीका सुधारना चाहिए. शख्स के इस जवाब से महिला खुद असहज हो गई और ठीक है…ठीक है कहकर वहां से खिसक गई.
सोशल मीडिया पर क्या कह रहे लोग?
यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया. लोग इस बात पर हैरान हैं कि महिला ने अपनी इस हरकत का वीडियो खुद रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाला था. यूजर्स का कहना है कि लोग अक्सर सोचते हैं कि बिना किसी बुरे इरादे के कही गई ऐसी बातें नॉर्मल हैं, लेकिन असल में यह सामने वाले को नीचा दिखाने जैसा होता है. वहीं दूसरी तरफ लोगों ने भारतीय शख्स के शांत स्वभाव और उसकी डिग्निटी की जमकर तारीफ की है. यह भी पढ़ें: हम भी इंडिया है, चाइनीज मत बोलोअरुणाचल की इस नन्हीं बेटी की मासूम अपील ने सबको रुला दिया
यहां देखिए वायरल वीडियो
