viral

‘तुमसे ना हो पाएगा…’ नेपाल पुलिस ने ‘स्वैग’ में किया ये ट्वीट, एक वजह से बुरी तरह हुई ट्रोल

जब नेपाल पुलिस ने की गुजरात पुलिस की नकलImage Credit source: X/@NepalPoliceHQ

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए और कौन किस बात पर ट्रोल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. हाल ही में एलन मस्क ने जब टेस्ला की नई ‘उड़ने वाली’ कार ‘Roadster 2’ से पर्दा उठाया, तो पूरी दुनिया में इसकी चर्चा छिड़ गई. इस ट्रेंड पर सवार होने के चक्कर में नेपाल पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऐसा स्वैग दिखाया कि वह खुद ही जनता के निशाने पर आ गई. फिर क्या था, पब्लिक ने उनकी क्रिएटिविटी की धज्जियां उड़ाते हुए मजेदार मीम्स की बाढ़ ला दी.

जब नेपाल पुलिस ने दिखाया ‘उड़ने वाला’ अंदाज

एलन मस्क की टेस्ला रोडस्टर के लॉन्च के बाद, नेपाल पुलिस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में एक पुलिस गश्ती वाहन को रैंप पर स्टंट करते हुए दिखाया गया, ठीक वैसे ही जैसे टेस्ला की कार ने अपने लॉन्च के दौरान तहलका मचाया था.

और ले लिया ‘उड़ता तीर’

इस वीडियो के साथ नेपाल पुलिस ने कैप्शन में लिखा, हम उड़ते नहीं हैं, हम मौके पर पहुंचते हैं. पुलिस का यह अंदाज देखने में तो काफी कूल लग रहा था, लेकिन यह स्वैग ज्यादा देर टिक नहीं पाया और नेपाल पुलिस को ‘उड़ता तीर’ लेना पड़ गया.

कॉपी-पेस्ट पकड़े जाने पर जनता ने लगाई क्लास

नेपाल पुलिस की यह क्रिएटिविटी सोशल मीडिया यूजर्स से छिप नहीं पाई. दरअसल, कुछ ही दिन पहले गुजरात पुलिस ने बिल्कुल ऐसा ही वीडियो ‘गुजरात पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है, 112 डायल करें’ कैप्शन के साथ ट्वीट किया था. गुजरात के डीजीपी जी एस मलिक ने इसके जरिए यह संदेश दिया था कि पुलिस का मकसद हवा में उड़ना नहीं, बल्कि आपातकाल में तुरंत जनता तक पहुंचना है.

नेपाल पुलिस ने बस इतना किया कि वीडियो में गाड़ी का रंग बदलकर उसे अपना बताकर चेप दिया. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया की जनता ने पोल खोल दी और मजे लेने शुरू कर दिए.

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, माफ करना नेपाल पुलिस, पर पूछना पड़ेगा. आप लोग भारतीय पुलिस की नकल क्यों कर रहे हैं? क्या आपमें जरा भी क्रिएटिविटी नहीं है? त्योहारों का सीजन है, उस पर ध्यान दें. दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, तुमसे ना हो पाएगा भैया, कॉपी कैट कहीं के. एक अन्य यूजर ने लिखा, अरे कॉपी कैट, कुछ भारतीय राज्यों ने ऐसा स्टंट वीडियो पहले ही पोस्ट कर दिया था. एक और यूजर ने कमेंट किया, थोड़ा तो दिमाग लगा लिया होता भाई…उड़ने चले थे, धड़ाम हो गए.

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय TV9 भारतवर्ष के डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं और ट्रेंडिंग टीम को लीड कर रहे हैं. पत्रकारिता में उन्हें 15 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान उन्होंने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों में काम किया है.

उनके करियर की शुरुआत 2009 में भोपाल के पीपुल्स समाचार से हुई थी, जहां उन्होंने प्रिंट मीडिया की बारीकियां सीखीं. इसके बाद वे लंबे समय तक दैनिक भास्कर ग्रुप से जुड़े रहे. यहां उन्होंने अखबार और वेबसाइट दोनों पर अहम जिम्मेदारियां निभाईं, जिससे उन्हें पुराने और नए दोनों तरह के मीडिया का अच्छा अनुभव मिला.

फिर उन्होंने अहमदाबाद के जानो दुनिया न्यूज चैनल में काम किया और टीवी मीडिया को समझा. फिलहाल वे TV9 भारतवर्ष में डिजिटल टीम का नेतृत्व कर रहे हैं.

अभिषेक को देश-दुनिया की राजनीति, विदेशी मामलों और वैश्विक कूटनीति की गहरी समझ है. वे खबरों का बारीक विश्लेषण करते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को भी अच्छी तरह समझते हैं.

उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि लोगों को ऐसा सच्चा और अलग कंटेंट देना है जो उनकी सोच को बड़ा बनाए और हर मुद्दे को साफ नजरिए से देखने में मदद करे.

काम से समय मिलने पर उन्हें घूमना पसंद है. वह अक्सर पहाड़ों की शांत वादियों में जाना पसंद करते हैं.

Read More

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts