टेक्नोलॉजी से दोस्ती करती एक नानी का प्यारा वीडियो हुआ वायरल!
आजकल के डिजिटल जमाने में जहां बच्चे फोन चलाना चुटकियों में सीख जाते हैं, वहीं बड़ों के लिए कभी-कभी ये सब थोड़ा मुश्किल लगता है. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है, जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी एक प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी. इस वीडियो में एक नानी अपनी पोती की मदद से Blinkit ऐप चलाना सीखती नजर आ रही हैं. सीखने का यह मासूम अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है.
कैसे सीखा नानी ने ऐप चलाना?
इंस्टाग्राम पर क्रिएटर सान्या हुसैन ने यह वीडियो शेयर किया है. इसमें सान्या अपनी नानी को बहुत ही प्यार से स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन ग्रोसरी ऑर्डर करना सिखा रही हैं. सान्या ने नानी को ऐप खोलकर माइक्रोफोन से बोलकर या टाइप करके सामान ढूंढना सिखाया. नानी ने अपनी जरूरत का सामान जैसे शैम्पू, कॉफी, मक्खन और मजे की बात तो यह है कि लिस्ट में एक एयर फ्रायर भी शामिल कर लिया. इसके बाद बहुत ही आसान तरीके से पेमेंट करके ऑर्डर प्लेस करना बताया गया.
जब सिर्फ 15 मिनट में आ गया एयर फ्रायर!
वीडियो का सबसे मजेदार और प्यारा पल वह था जब नानी का ऑर्डर सचमुच कुछ ही मिनटों में घर पहुंच गया. दरवाजे पर एयर फ्रायर आते ही नानी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने बड़े उत्साह के साथ कहा- आ गया! एयर फ्रायर आ गया. टेक्नोलॉजी!
इंटरनेट पर छाया वीडियो, ब्लिंकइट ने भी किया रिएक्ट
यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. लोग नानी के सीखने के जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यही नहीं, Blinkit की ऑफिशियल टीम भी खुद को रोक नहीं पाई और कमेंट किया, 11/10 नंबर पाने वाली छात्रा, नानी जी, आप पर बहुत गर्व है. वहीं, यूजर्स ने भी लिखा कि नानी ने इस क्लास में टॉप कर लिया है और वह सचमुच बहुत क्यूट स्टूडेंट हैं.
यहां देखिए वायरल वीडियो



















