दिल्ली में बैग चोर गिरोह का भंडाफोड़; रेलवे स्टेशन पर काले-नीले रंग के बैग की करते थे चोरी, चार गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर हमारी टीम संदिग्धों का पीछा करते हुए पहाड़गंज के एक होटल पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘गिरोह कपड़ा व्यापारी बनकर रेलवे स्टेशन के पास होटल में रुकता था। वे कई खाली काले और नीले बैग ले जाते थे, जिनका इस्तेमाल चोरी की वारदात के समय यात्रियों के बैग से अदला-बदली के लिए करते थे।’’

पीटीआई के इनपुट के साथ

Exit mobile version