दिव्यांग दूल्हे के लिए दुल्हन ने किया प्यारा डांस, दिल जीत रहा ये वायरल वीडियो

दिव्यांग पति के लिए दुल्हन का यह अंदाज देख भर आएंगी आंखेंImage Credit source: Instagram/@mohini5march

सच्चे प्यार में न तो कोई शर्त होती है और न ही कोई झिझक. इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी का एक ऐसा ही बेहद प्यारा वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखों में खुशी के आंसू आ जाएंगे. इस वीडियो में एक दुल्हन अपने दिव्यांग जीवनसाथी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए पूरे जोश और दिल से डांस करती नजर आ रही है. दोनों का यह खास पल लोगों के दिलों को सीधे छू रहा है.

वरमाला पहने बैसाखियों के सहारे खड़ा दिखा दूल्हा

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा शादी की पारंपरिक पोशाक पहने और गले में वरमाला डाले बैसाखियों के सहारे खड़ा है. वह अपनी दुल्हन को नाचते हुए देख रहा है और उसके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान छाई हुई है. दूल्हे का यह अंदाज बता रहा है कि वह अपनी जिंदगी की नई शुरुआत को लेकर कितना खुश है.

दुल्हन के निडर अंदाज ने जमाया रंग

इस वायरल क्लिप में सबसे खास बात दुल्हन का बेफिक्र अंदाज है. लाल जोड़े में सजी दुल्हन बिना किसी हिचकिचाहट के अपने पति के सामने नाच रही है. वह न सिर्फ खुद झूम रही है, बल्कि अपने दूल्हे को भी इस खुशी का पूरा हिस्सा बना रही है. दुल्हन के इस अंदाज ने वहां मौजूद मेहमानों के साथ-साथ पूरे शादी के माहौल में नई जान फूंक दी.

सोशल मीडिया यूजर्स बोले- ‘प्यार हो तो ऐसा’

वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. लोग इस जोड़ी की सादगी और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि सच्चा रिश्ता वही है जो शारीरिक परिस्थितियों से परे दिल की खूबसूरती को देखे. वहीं कुछ लोगों ने इसे जिंदगी भर साथ निभाने की सबसे खूबसूरत मिसाल बताया.

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



Exit mobile version