लड़की का धमाकेदार डांसImage Credit source: Youtube/@natsamratdanceacademy8324
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डांस वीडियो ने तो धूम ही मचा रखी है. जैसे ही आप इंस्टाग्राम या फेसबुक खोलो, यही वीडियो फीड में सबसे ऊपर दिख रहा है. वीडियो में एक लड़की है, जिसने घाघरा-चोली पहना हुआ है और पुराने सुपरहिट गाने ‘तेरी चुनरिया’ पर ऐसा डांस किया है कि देखने वाले देखते ही रह गए हैं.
वीडियो की शुरुआत में ही जैसे ही गाने की वो जानी-पहचानी धुन बजती है, लड़की का अंदाज ही बदल जाता है. एकदम देसी लुक, खुले बाल, घाघरे को हल्का सा पकड़कर जो पहला स्टेप लिया, उसी में उसने महफिल लूट ली. उसके एक्सप्रेशन इतने नैचुरल हैं कि लग ही नहीं रहा कि वो परफॉर्म कर रही है, ऐसा लग रहा है जैसे वो गाने को सच में जी रही हो.
घाघरे वाला डांस देख लोगों के उड़े होश
घाघरे में डांस करना वैसे आसान नहीं होता, लेकिन इस लड़की ने जिस सफाई और ग्रेस के साथ हर मूव किया है, वो काबिले तारीफ है. कभी घूमकर घाघरे को लहराना, कभी आंखों से एक्सप्रेशन देना, तो कभी हाथों के इशारों से गाने के बोलों को दिखाना… हर एक चीज एकदम परफेक्ट. खासकर जब गाने में ‘तेरी चुनरिया दिल ले गई’ वाली लाइन आती है, तब उसके चेहरे की मुस्कान और शर्माने वाला अंदाज लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है.
इस वीडियो की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें कहीं भी दिखावा नहीं है. कोई हैवी मेकअप नहीं, कोई फैंसी लोकेशन नहीं. बस एक लड़की, एक देसी आउटफिट और उसका टैलेंट. शायद इसी वजह से ये वीडियो लोगों के दिल को इतना टच कर रहा है. आजकल जहां वेस्टर्न डांस का ट्रेंड है, वहां इस तरह का देसी और ट्रेडिशनल डांस देखकर लोगों को एक अलग ही सुकून मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: पल्लू से चेहरा ढका, फिर दिखाए गजब एक्सप्रेशन, भाभी के देसी अंदाज ने मचाया तहलका
वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में तारीफों की बारिश हो गई है. सच कहें तो इस लड़की ने साबित कर दिया है कि डांस के लिए बड़े स्टेज या महंगे कपड़ों की जरूरत नहीं होती, अगर आपके अंदर टैलेंट है और आप कॉन्फिडेंस के साथ परफॉर्म करते हो तो लोग आपको जरूर पसंद करेंगे.
