भाभी ने किया जोरदार डांस Image Credit source: Instagram/dikshasingh0.2
सोशल मीडिया पर आजकल डांस वीडियोज़ की कोई कमी नहीं है, लगभग रोज़ ही कोई न कोई नया वीडियो वायरल होता रहता है. लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सिर्फ डांस स्टेप्स की वजह से नहीं, बल्कि डांस करने वाले के अंदाज़ और स्टाइल की वजह से लोगों का दिल जीत लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें साड़ी पहने एक भाभी जी अपने गजब के कॉन्फिडेंस के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही हैं.
वीडियो देखकर लगता है जैसे भाभी को न कैमरे की परवाह है, न आसपास मौजूद लोगों की बस अपनी ही धुन में मस्त होकर डांस किए जा रही हैं. कभी वो अपने सिर पर पल्लू रखकर घूमती हैं, तो कभी उसे हटाकर अपने चेहरे के एक्सप्रेशन दिखाती हैं. उनके आसपास खड़ी बाकी महिलाएं भी उनका साथ देते हुए डांस में जुट जाती हैं, लेकिन असली फोकस तो भाभी जी के मस्ती भरे अंदाज़ और शानदार एक्सप्रेशन पर ही टिका रहता है, जो पूरे वीडियो को और भी मजेदार बना देते हैं.
कॉन्फिडेंस से भरपूर भाभी का डांस
बात करें वीडियो की शुरुआत की, तो भाभी हरे रंग की खूबसूरत साड़ी में नज़र आती हैं. पहले-पहल वो साड़ी के पल्लू से अपना चेहरा हल्का सा ढककर डांस स्टार्ट करती हैं, मानो कोई सरप्राइज़ देने की तैयारी हो. फिर जैसे ही पल्लू थोड़ा साइड होता है, उनके चेहरे पर आने वाले एक्सप्रेशन देखने लायक होते हैं. हाथों से तरह-तरह के स्टेप्स करते हुए वो पूरे जोश के साथ गाने की धुन में डूब जाती हैं. उनका ये अंदाज बता देता है कि उन्हें डांस करने में सच में मजा आ रहा है, दिखावे के लिए नहीं.
जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, भाभी का डांस और भी दिलचस्प होता जाता है. कभी दोनों हाथ ऊपर उठाकर तो कभी कमर लचकाते हुए, वो गाने के बीट्स के साथ परफेक्ट तालमेल बिठाती नज़र आती हैं. साड़ी और सिर के पल्लू को संभालना भी उनके डांस के जोश को कम नहीं कर पाता बल्कि यही चीज वीडियो को और भी खास बना देती है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: पक्षियों की आवाज सुनते ही हूबहू नकल कर देता है बच्चा, असली और नकली में फर्क नहीं कर पाया मोबाइल ऐप
उनके स्टेप्स में एक देसी टच साफ झलकता है, जो शहरी डांस स्टाइल से बिल्कुल अलग और अपनापन लिए हुए है. और तो और, उनके फेशियल एक्सप्रेशन जैसे पूरे डांस में तड़का लगाने का काम करते हैं. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने इसे हाथोंहाथ लिया और जमकर रिएक्ट किया. कमेंट सेक्शन में यूज़र्स की भरमार लग गई.
यहां देखिए वीडियो
