पति की हत्या करने वाली रविता और उसके प्रेमी को फांसी की सजा

उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली रविता और अमरदीप को कोर्ट ने शुक्रवार को फांसी की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ, जयवीर सिंह नागर ने रविता और अमरदीप को सजा सुनाने के बाद कलम फेंक दी। जेल में बंद रविता और अमरदीप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए जुड़े थे, जहां जज ने उनका पक्ष सुना।

सुनवाई के दौरान रविता ने कहा, “मेरे 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनका ख्याल रखा जाए।” वहीं, अमरदीप ने कहा कि मेरे मां-बाप बूढ़े हैं। उनकी सेवा करने वाला कोई नहीं है। उनकी देखभाल में कोई कमी न रहे। इसके बाद दोनों चुप हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे।

Exit mobile version