पाकिस्तानी ट्रेन में टिकट चेकिंग करते TTE का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ‘यह TTE है या हवलदार?’

खाकी सफारी में टिकट चेक करता दिखा पाकिस्तानी TTE!Image Credit source: Instagram/@pktrains

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी ट्रेन के बिजनेस क्लास (1AC) में एक टीटीई (TTE) टिकट चेक करता नजर आ रहा है. टिकट चेकिंग का अंदाज तो नॉर्मल है, लेकिन टीटीई की ड्रेस देखकर भारतीय यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. खाकी रंग के सफारी सूट में दिख रहे इस टीटीई की तुलना लोग हवलदार, चौकीदार और बस कंडक्टर से कर रहे हैं.

पाकिस्तानी TTE का लुक क्यों बना चर्चा का विषय?

भारतीय रेलवे में TTE का लुक एकदम साहब जैसा होता है. वहीं, पाकिस्तान में TTE को खाकी रंग का सफारी सूट पहनाया जाता है. इसी अजीबोगरीब यूनिफॉर्म की वजह से इंटरनेट पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन्स

वायरल क्लिप में TTE अपने मोबाइल और स्कैनिंग मशीन से यात्रियों के टिकट चेक करता दिख रहा है. वीडियो देखने के बाद भारतीय यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में मौज लेना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, यह टीसी है या किसी सोसाइटी का चौकीदार? दूसरे ने चुटकी ली, भाई साहब तो बस के कंडक्टर या ऑटो ड्राइवर लग रहे हैं. एक अन्य कमेंट आया, हमारे यहां तो पोस्टमैन भी इनसे बेहतर कपड़े पहनते हैं.

किसने शेयर किया यह वीडियो?

इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर @pktrains नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसे बिजनेस क्लास केबिन का बताया गया है. देखते ही देखते यह वीडियो लाखों व्यूज बटोर चुका है और सरहद पार भारत में ट्रेंड करने लगा है.

भारतीय रेलवे vs पाकिस्तानी रेलवे; कितना अंतर?

दोनों देशों के रेलवे नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर में जमीन-आसमान का फर्क है. भारत में 1.26 लाख किलोमीटर से अधिक का रेलवे ट्रैक है, जबकि पाकिस्तान में यह सिर्फ 11,881 किलोमीटर है. भारत में 7,300 से अधिक रेलवे स्टेशन हैं, जबकि पाकिस्तान में केवल 450 से 460 स्टेशन ही मौजूद हैं. यह भी पढ़ें:स्वतंत्रता दिवस पाकिस्तान का, गाना चला भारत का! केसरी बजने पर सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

यहां देखिए वायरल वीडियो

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है.

शुरुआत में वे भोपाल के ‘पीपुल्स समाचार’ अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के ‘जानो दुनिया’ (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई.

अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं.

अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे.

अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More



Exit mobile version