पत्नी को दिया पति ने दिया तगड़ा सरप्राइजImage Credit source: Instagram/boeing.boy
कहते हैं कि जिंदगी में कितनी भी बड़ी कामयाबी क्यों न मिल जाए, लेकिन अपने सबसे खास इंसान की एक मुस्कान दिल को सबसे ज्यादा सुकून देती है. कुछ ऐसा ही खूबसूरत नजारा हाल ही में एयरपोर्ट पर देखने को मिला, जब पायलट प्राची अपनी फ्लाइट खत्म करके बाहर निकलीं और सामने अपने पति को देखकर उनकी खुशी देखते ही बन रही थी. लेकिन सरप्राइज सिर्फ इतना नहीं था.
प्राची के पति तपेश कुमार पहले से ही एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रहे थे. उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक ऐसा सरप्राइज प्लान किया था, जिसकी प्राची को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. तपेश अपनी पत्नी को लेने उनकी पसंदीदा कार BMW 340i लेकर पहुंचे थे. जैसे ही प्राची की नजर कार पर पड़ी, उनके चेहरे पर आई मुस्कान ने पूरे पल को और भी खास बना दिया.
क्या दिखा इस वीडियो में?
इस प्यारे से वीडियो को खुद तपेश कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत में वह कैमरे की ओर देखते हुए कहते हैं कि वह अपनी ‘क्यूटीपाई’ को एयरपोर्ट से लेने जा रहे हैं और इस बार उनकी सबसे पसंदीदा कार साथ है. वह यह भी बताते हैं कि प्राची को इस सरप्राइज के बारे में बिल्कुल पता नहीं है. तपेश ने पोस्ट के कैप्शन में बताया कि उनकी पत्नी को BMW 340i काफी पसंद है. इसकी एक खास वजह भी है. दरअसल, प्राची के भाई के पास BMW 330i है और तभी से उन्हें इस सीरीज की कारें बहुत अच्छी लगती हैं. यही सोचकर तपेश ने इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए वही कार चुनी.
कुछ ही देर बाद प्राची एयरपोर्ट से बाहर आती हैं. सबसे पहले उनकी नजर अपने पति पर पड़ती है और वह मुस्कुराते हुए उनके पास पहुंचती हैं. लेकिन जैसे ही उनकी नजर कार पर जाती है, उनकी खुशी दोगुनी हो जाती है. उनके चेहरे के एक्सप्रेशन साफ बता रहे थे कि उन्हें इस सरप्राइज की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी. तपेश ने इस खास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए प्राची को फूलों का गुलदस्ता भी दिया.
यह भी पढ़ें: Viral: 14 रुपये की पानी की बोतल 20 में बेची, वीडियो शेयर कर नई दिल्ली जाने वाले पैसेंजर ने सुनाई पूरी आपबीती
फूल लेने के बाद प्राची सीधे कार के पास पहुंचती हैं और उसे बड़े ध्यान से देखने लगती हैं. वह कार का हर हिस्सा देखती हैं और फिर बिना देर किए ड्राइविंग सीट पर जाकर बैठ जाती हैं. उनके चेहरे की चमक बता रही थी कि यह सरप्राइज उनके लिए कितना खास था. इसके बाद दोनों पति-पत्नी उसी कार में बैठकर घर के लिए निकल जाते हैं. रास्ते भर दोनों के चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है और वीडियो में उनकी बॉन्डिंग साफ दिखाई देती है. यही छोटी-छोटी बातें रिश्तों को और भी खूबसूरत बना देती हैं.
यहां देखिए वीडियो
