viral

पूर्व ट्रेन ड्राइवर की कमाल की कहानी; मात्र 42,000 रुपये में बनाई ऐसी AI शॉर्ट फिल्म, सीधे हॉलीवुड से आया नौकरी का ऑफर!

AI फिल्म ‘जोंबी स्कैवेंजर’ का एक सीनImage Credit source: X/@PJaccetturo

सोचिए कि एक व्यक्ति जिसने कभी फिल्म मेकिंग या कंप्यूटर की पढ़ाई नहीं की, जो पहले ट्रेन ड्राइवर था और बाद में वेडिंग फोटोग्राफर बन गया, उसने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया कि सीधे हॉलीवुड से बुलावा आ गया. यह अनोखी कहानी है चीन के युन्नान प्रांत के 29 वर्षीय लियू जियू (Liu Ziyu) की, जिन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की मदद से 3.5 मिनट की एक शॉर्ट फिल्म बनाई है, जिसका नाम ‘जोंबी स्कैवेंजर’ (Zombie Scavenger) है. इस फिल्म को बनाने में मात्र 3,000 युआन (यानी 42,000 रुपये से अधिक) का खर्च आया. यह पूरा पैसा लियू ने सिर्फ AI सॉफ्टवेयर खरीदने और टोकन्स पर खर्च किया.

सिर्फ 10 दिन में तैयार हुई ‘अनोखी लव स्टोरी’

लियू को यह शानदार शॉर्ट फिल्म बनाने में सिर्फ 10 दिन का समय लगा. यह मूवी हॉलीवुड की मशहूर एनिमेटेड फिल्म ‘वॉल-ई’ (Wall-E) से इंसपायर्ड है. इसमें एक रोबोट और एक डॉल के बीच की लव स्टोरी को दिखाया गया है. 9 मई को जब इसे चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया, तो लोग देखते रह गए.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, लियू का बैकग्राउंड फिल्मों से जुड़ा नहीं है. उन्होंने टेक्निकल स्कूल से इंजन की पढ़ाई की थी. इसके बाद 3 साल तक बतौर ट्रेन ड्राइवर काम किया. फिर नौकरी छोड़कर वेडिंग फोटोग्राफर बन गए. उनके माता-पिता ने उनसे अपने नए होटल को प्रमोट करने के लिए एक वीडियो बनाने को कहा. बस यहीं से लियू ने AI वीडियो टूल्स के साथ प्रयोग करना शुरू कर दिया.

लियू का कहना है कि AI से शानदार वीडियो बनवाने का ट्रिक बहुत सिंपल है. उसे सीधे-सीधे प्रॉम्प्ट मत दो, बल्कि कहानी का लॉजिक समझाओ. उन्होंने कहा, मेरा सिंपल फॉर्मूला है एक्टिविटी, मोटिवेशन और मूड. मैं AI को सिर्फ यह नहीं बताता कि उसे करना क्या है, बल्कि यह भी बताता हूं वो किरदार ऐसा क्यों और किस मूड में क्या कर रहा है.

हॉलीवुड डायरेक्टर क्यों हो गए दीवाने?

इस शॉर्ट फिल्म को पहचान तब मिली, जब हॉलीवुड के जाने-माने AI फिल्म मेकर पीजे एक्सेट्टुरो की नजर इस पर पड़ी. फिल्म का एक सीन है, जहां रोबोट काउबॉय की तरह शुतुरमुर्ग की सवारी कर रहा है, यह सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है. पीजे चीनी शख्स से इस कदर इम्प्रेस हुए हैं कि उन्होंने लियू की शान में कसीदे पढ़ते हुए X (पहले ट्विटर) पर लिखा, यह पिछले कुछ सालों में देखी गई सबसे बेहतरीन शॉर्ट फिल्मों में से एक है. अगर कोई इसके डायरेक्टर को ढूंढ सके, तो प्लीज उनका लिंक दें. मैं उन्हें जॉब ऑफर करना चाहता हूं. यह भी पढ़ें: Fumacinha Waterfall: धरती का वो छिपा हुआ ‘स्वर्ग’, जहां जाने के लिए दांव पर लगानी पड़ती है जान

जब X यूजर्स की मदद से दोनों का संपर्क हुआ, तो हॉलीवुड डायरेक्टर ने लियू को जॉब का ऑफर दिया. लेकिन लियू ने बड़ी विनम्रता से विदेश जाने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वो अभी चीन में ही रहकर काम करना चाहते हैं. वैसे भी उन्हें अंग्रेजी नहीं आती. हालांकि, दोनों के बीच बातचीत चल रही है, और लियू भविष्य में चीन में रहकर ही हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए तैयार हैं. यह भी पढ़ें: 5 राउंड इंटरव्यू, हाथ में ऑफर लेटर…और जॉइनिंग से 2 दिन पहले कंपनी ने कहा- सॉरी, हायर नहीं कर पाएंगे!

सफलता के बाद भी पैर जमीन पर

रिपोर्ट के मुताबिक, इस शॉर्ट फिल्म को दुनिया भर में 6 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. एक चीनी फिल्म कंपनी ने तो इसके राइट्स भी खरीद लिए हैं. हालांकि, इतनी बड़ी कामयाबी के बाद भी लियू के पैर जमीन पर हैं. उन्होंने कहा, मैं अभी सीख रहा हूं और अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में हूं. यह भी पढ़ें: सैलून में बाल कटवा रहे थे लोग, अचानक शीशा तोड़कर काल की तरह घुसा सांड; रोंगटे खड़े कर देने वाला Video वायरल

यहां देखिए लियू की शॉर्ट फिल्म

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More



What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts