फैक्ट्री में ऐसे तैयार हो रही है आपके घर में आने वाली चाप, वीडियो देख हिल जाएंगे आप

फैक्ट्री में कैसे बनता है सोया चाप

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नोएडा का है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो सामने आने के बाद लोग सिर्फ इसकी लोकेशन पर ही नहीं, बल्कि खाने-पीने की चीजों की साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं. करीब 36 सेकेंड का यह क्लिप तेजी से अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है और इसे देखकर कई लोगों ने नाराजगी जताई है.

वीडियो में दिखाई देता है कि फर्श पर बड़ी मात्रा में सोया चाप जैसा पदार्थ फैला हुआ है. इसी दौरान एक युवक हाफ पैंट पहनकर उसी सोया के ऊपर लेट जाता है. इतना ही नहीं, वह उस पर फिसलता है और दूसरा युवक पाइप से उसके ऊपर पानी डालता हुआ नजर आता है. पूरे वीडियो में दोनों युवक हंसी-मजाक करते दिखाई देते हैं, लेकिन जिस तरह खाद्य सामग्री के साथ यह हरकत की जा रही है, उसने लोगों को परेशान कर दिया है.

अगली बार चाप खाने से पहले सौ बार सोंचे आप

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की. कई यूजर्स ने कहा कि अगर यह वीडियो किसी खाने की चीज तैयार करने वाली जगह का है, तो यह बेहद गंभीर मामला हो सकता है. लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं उपभोक्ताओं के भरोसे को नुकसान पहुंचाती हैं और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर डर पैदा करती हैं.

हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि वीडियो को लेकर जो दावा किया जा रहा है, उसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सोशल मीडिया पर इसे नोएडा का बताया जा रहा है, लेकिन खाद्य विभाग ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है. ऐसे में वीडियो की लोकेशन और इससे जुड़ी जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी.

इस घटना के सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि अगर कहीं भी खाने की चीजों के साथ इस तरह की लापरवाही हो रही है, तो रेगुलर जांच और निगरानी की व्यवस्था कितनी प्रभावी है, इसकी भी जांच होनी चाहिए. कई लोगों ने मांग की है कि वीडियो की सच्चाई सामने लाई जाए और यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें: Video: गौर सिटी मॉल के बाहर मजदूर लड़के का जवाब वायरल, कहा- मांगने नहीं, मेहनत करने आए हैं

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लोगों से बाहर का खाना खरीदते समय सतर्क रहने की सलाह भी दी है. उनका कहना है कि किसी भी दुकान, फैक्ट्री या फूड यूनिट में साफ-सफाई के नियमों का पालन होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ता है.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More

Exit mobile version