बाबा वेंगा का सच या सिर्फ अफवाह?Image Credit source: AI Generated Image
जब भी दुनिया के भविष्य या आने वाले संकटों की बात होती है, तो ‘बाल्कन की नास्त्रेदमस’ कही जाने वाली बाबा वेंगा का नाम सबसे पहले आता है. दरअसल, उनकी कही कई बातें पहले सच साबित हो चुकी हैं, इसलिए लोग आज भी उनकी भविष्यवाणियों पर भरोसा करते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा की एक और डरावनी भविष्यवाणी तेजी से वायरल हो रही है, जिससे लोगों के मन में डर बैठ गया है कि क्या इस साल के खत्म होने से पहले दुनिया किसी बहुत बड़े खतरे या महाविनाश का सामना करने वाली है?
बाबा वेंगा की नई भविष्यवाणी क्या है?
डेली स्टार यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा वेंगा ने कहा था कि इस साल दुनिया की राजनीति और सुरक्षा में बड़ी उथल-पुथल हो सकती है. उनकी सबसे बड़ी चेतावनी है कि साल के अंत तक तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है और दुनिया के ताकतवर देश आमने-सामने आ सकते हैं, जिससे पूरी दुनिया की शांति को खतरा हो सकता है.
रूस और पुतिन को लेकर क्या दावा किया गया है?
इस वायरल दावे का सबसे चर्चित हिस्सा रूस से जुड़ा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बाबा वेंगा ने कहा था कि इस साल के अंत तक रूस के नेतृत्व में बड़ा बदलाव आ सकता है, जिससे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लंबे शासन का अंत हो सकता है.
आज की बात करें तो यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और पश्चिमी देशों, खासकर अमेरिका और ब्रिटेन के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है. परमाणु हथियारों की धमकियों और लगातार बढ़ती तल्खी ने लोगों में इन भविष्यवाणियों को लेकर डर और गहरा कर दिया है.
लोग इस पर इतना क्यों बात कर रहे हैं?
आज जब रूस और नाटो देशों के बीच हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और अमेरिका-ब्रिटेन के हथियारों का इस्तेमाल इस जंग में हो रहा है, तो ऐसी भविष्यवाणियां आग में घी का काम कर रही हैं. भले ही वैज्ञानिक और समझदार लोग इन बातों को सिर्फ संयोग या अंधविश्वास मानते हों, लेकिन मौजूदा हालात को देखकर सोशल मीडिया पर सनसनी फैलना आम बात हो गई है.



















