बारिश और कीचड़ में बहन की हिफाजत करता दिखा छोटा भाई, कुत्ते को भी दूर भगाया

भाई-बहन का प्यारा वीडियो Image Credit source: x/@gharkekalesh

बारिश के दिनों में सड़कों पर पानी और कीचड़ जमा होना आम बात है, लेकिन ऐसे मुश्किल हालात में भी एक छोटे भाई ने अपनी बहन का जिस तरह ख्याल रखा, उसने लोगों का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भाई-बहन की यही प्यारी तस्वीर देखने को मिल रही है.

वीडियो में तेज बारिश के बीच एक छोटा लड़का अपनी बहन के साथ पानी और कीचड़ से भरे रास्ते पर चलता नजर आता है. आसपास कई गाड़ियां खड़ी हैं और सड़क की हालत ऐसी है कि वहां से निकलना भी आसान नहीं है. जगह-जगह पानी भरा हुआ है और कीचड़ के कारण रास्ता और भी मुश्किल हो गया है.

छोटी उम्र में बड़ी जिम्मेदारी

ऐसे मौसम में लड़का खुद बारिश में भीगने की परवाह नहीं करता. वह एक बड़ी चादर या शॉल अपनी बहन के ऊपर इस तरह ताने हुए है कि बारिश की बूंदें उस तक न पहुंचें. उसका पूरा ध्यान सिर्फ इस बात पर है कि उसकी बहन किसी तरह भीगने से बच जाए और सुरक्षित तरीके से रास्ता पार कर सके.

छोटी सी उम्र में भाई की यह जिम्मेदारी देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है. वह खुद पानी और कीचड़ के बीच संभल-संभलकर कदम रखता है, लेकिन चादर को अपनी बहन के ऊपर से हटने नहीं देता. रास्ता कितना भी खराब हो, उसका ध्यान बार-बार अपनी बहन की तरफ ही जाता है.

इसी बीच एक सफेद कुत्ता भी दोनों के आसपास घूमने लगता है. कुत्ता कभी उनके आगे तो कभी पीछे नजर आता है. हालांकि, लड़का इससे भी सतर्क हो जाता है. वह एक तरफ बहन को बारिश से बचाते हुए आगे बढ़ाता रहता है और दूसरी तरफ कुत्ते पर भी नजर रखता है.

कुछ देर बाद जब कुत्ता उसकी बहन के ज्यादा करीब आने लगता है, तो लड़का तुरंत उसकी तरफ मुड़ता है और उसे दूर हटाने की कोशिश करता है. इसके बाद वह बिना समय गंवाए फिर अपनी बहन के पास पहुंच जाता है. चादर को दोबारा ठीक करता है और उसे सुरक्षित रास्ते से आगे ले जाने लगता है.

वीडियो में भाई का यही छोटा सा प्रयास सबसे ज्यादा ध्यान खींचता है. उसके पास न कोई छाता है और न ही बारिश से बचने का कोई दूसरा इंतजाम. इसके बावजूद वह अपनी बहन को अकेले भीगने नहीं देता. खुद गीला होकर भी वह उसे चादर से ढककर चलता रहता है. इस वीडियो को एक्स पर इस पूरे वीडियो में भाई-बहन के बीच का अपनापन साफ नजर आता है. उम्र भले ही छोटी हो, लेकिन बहन के लिए उसकी चिंता और जिम्मेदारी किसी बड़े से कम नहीं लगती.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.

अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.Read More



Exit mobile version