Crime

बिहार के वैशाली में सुबह-सुबह मर्डर, मॉर्निंग वॉक कर रहे ठेकेदार को गोलियों से भून डाला, Bihar Hindi News

बिहार के वैशाली जिले में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने यहां एक ठेकेदार रामनरेश राय को घेर कर गोली मार दी है। सुबह-सुबह मर्डर से यहां सनसनी फैल गई है। 

बिहार में सुबह-सुबह अपराधियों ने बड़ा तांडव मचाया है। यहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ठेकेदार को गोलियों से भून डाला है। इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के घर चीख-पुकार मचा है और लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं। वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी पश्चिम निवासी ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उन्हें लगभग 10 गोली मारी है। रामनरेश राय सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे और अपने घर से कुछ दूर गए थे कि दो बाइक से पहुंचे चार अपराधियों ने यह खूनी खेल खेला।

अपराधी रामनरेश राय को गोली मारकर आराम से वहां से भाग निकले। मृत रामनरेश राय पीएचईडी रेल, पथ निर्वहन विभाग के साथ अन्य विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे। इस संबंध में एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि रामनरेश राय मॉर्निंग बात कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और उनके ऊपर अंधाधुंध फायर किया। चार-पांच गोली उन्हें लगी है। सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस हत्याकांड को लेकर करीब एक महीना पहले जमीन के विवाद का मामला सामने आया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव जैसा माहौल भी हो गया है। इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस इलाके में कैंप कर रही है। रामनरेश राय हर रोज सुबह टहलने के लिए घर से जाया करते थे लेकिन आज अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। कई गोलियां लगने के बाद ठेकेदार रामनरेश राय वहीं पर ढेर हो गए।

इधर गोली चलने की आवाज सुनकर कई लोग वहां जुटे गए। इन लोगों ने आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कहा जा रहा है कि इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस फुटेज में दिख रहे हैं। बहरहाल अब पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में लगी है और हत्या की वजहों का पता लगा रही है।

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts