बिहार में अपराधी बेलगाम! बेगूसराय में बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दो घायल

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रेलवे गुमटी के पास छोटे वाहनों से बैरियर शुल्क वसूली का काम करते थे। सोमवार को भी वे अपने कार्यस्थल पर मौजूद थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह हमलावर, जो मुंह ढंके हुए थे, वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

गोलियों की बौछार में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रिंस और शुभम का इलाज किया जा रहा है।

Exit mobile version