बिहार में नहीं थम रहा अपराधियों का तांडव! राजधानी पटना में 19 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनु कुमारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लगभग 9 बजे युवक को गोली लगने की सूचना आई थी। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए टीमें मौके पर मौजूद हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

इससे पहले, 14 अगस्त को पटना में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पटना पुलिस के अनुसार, चमडोरिया किला रोड इलाके में कुछ लड़कों ने एक युवक को चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। घायल की पहचान सन्नी कुमार के रूप में हुई, जिसके बारे में सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचाया गया था। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, पटना पुलिस ने 12 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया था।

Exit mobile version