बिहार के वैशाली जिले में एक बुजुर्ग की आंख में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आंख में गोली लगने से मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस फायरिंग में एक महिला भी जख्मी हुई हैं। हत्या के बाद हत्यारे हथियार लहराते हुए मौके से भाग भी गए।
बिहार के वैशाली जिले में रास्ते के विवाद में जबरदस्त खून-खराबा हुआ है। यहां एक बुजुर्ग को आखं में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। वैशाली जिले के राघोपुर पूर्वी पंचायत में शनिवार की सुबह करीब 8:00 बजे में सड़क पर गाड़े गए पिलर को उखाड़ने को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस गोलीबारी एक महिला मुन्नी देवी घायल हो गईं हैं। फरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच और जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए। वृद्ध हरवंशु राय एवं आरोपी श्यामनंदन राय के बीच सड़क पर पिलर गाड़ने को लेकर दो वर्षों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी उसी विवाद को लेकर पंचायत हुई थी। जिसमें दोनों पक्ष पिलर हटाने को लेकर राजी हो गया था।
शनिवार को हरवंशु राय की तरफ का पिलर उखाड़ दिया गया और भराई के लिए एक टेलर बालू गिड़ा दिया गया, लेकिन श्यमनंदन राय ने पिलर नहीं हटाया। उसी को लेकर हरवंशु राय और श्यामनंदन राय में विवाद हो गया। जिसके बाद श्यामनंदन राय, राजाराम राय और कारू राय के साथ मिलकर हरवंशु राय पर हमला कर दिया। झगड़े के दौरान श्यामनंदन राय ने नजदीक से देशी कट्टा से हरवंशु राय पर गोली चला दी, जो हरवंशु राय की बाईं आंख में लगी और मौके पर ही मौत हो गई।
वैशाली जिले के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने कहा कि दो वर्ष पूर्व जुगेश्वर राय के पोती की शादी हुई थी। जिसमें आरोपी श्यामनंदन राय अपने घर के सामने सड़क पर पिलर गाड़ दिया था। शादी के समय श्यामनंदन राय को हरवंशु राय ने बारात की गाड़ी आने के लिए पिलर हटाने को कहा था। श्यामनंदन राय ने पिलर नहीं हटाया। जिसके बाद हरवंशु राय ने भी अपने घर के सामने पिलर गाड़ दिया। मृतक के बेटे शिव कुमार ने बताया की रास्ते को लेकर विवाद था। शुक्रवार को पंचायत भी हुई थी। श्यामनंदन राय भी मान गए थे, लेकिन आज सुबह उन्होंने अपना पिलर उखाड़ने से इन्कार कर दिया।
जब विरोध किया तो श्यामनंदन राय ने देशी कट्टा से गोली मार दिया। हरवंशु राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। श्याम नंदन राय पिता फागुन देव राय ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी मिली कि पहले से पिलर की हटाने को लेकर विवाद चल रहा था। कल शाम में भी पंचायत हुई थी। इस पर विवाद बढ़ गया। इधर घटना के बाद सभी आरोपी हथियार लहराते हुए राघोपुर घाट की तरफ भाग निकले। मृत वृद्ध की पहचान हरवंशु राय के रूप में हुई है। गोलीबारी की घटना में मुन्नी देवी के आंख में बारुद का कण चला गया है, जिससे वह घायल हो गईं। वहीं घटना के बाद जुड़ावनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की।

























