viral

बीमार बेटे के लिए कर्मचारी छोड़ने चला था नौकरी, फिर Boss ने दिया ऐसा जवाब कि रो पड़ी दुनिया!

सांकेतिक तस्वीरImage Credit source: VioletaStoimenova/E+/Getty Images

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी कहानी वायरल हो रही है, जो किसी को भी इमोशनल कर दे. ये कहानी एक ऐसे बॉस की है, जिसने साबित कर दिया कि बिजनेस सिर्फ मुनाफे का नाम नहीं, उसमें इंसानियत का होना भी सबसे ज्यादा जरूरी है. X (पहले ट्विटर) पर @iamankitpande हैंडल से अंकित पांडे नाम के एक यूजर ने बताया कि उनकी कंपनी में एक अकाउंटेंट 10 साल से काम कर रहे थे. दो महीने पहले वो अचानक इस्तीफा देने आ गए. वजह पूछने पर अकाउंटेंट रो पड़े और कहा कि उनका बेटा बहुत बीमार है और डॉक्टरों के मुताबिक उसके पास ज्यादा वक्त नहीं है. वो बचा हुआ सारा समय बेटे के साथ बिताना चाहते हैं. इस पर बॉस ने जो कहा, उसने लाखों नेटिजन्स का दिल जीत लिया है.

शुरुआत में अंकित ने रास्ता निकालने कोशिश की, और पूछा कि क्या वह वर्क फ्रॉम होम करते हैं, लेकिन कर्मचारी का कहना था कि उसके बच्चे की हालत ऐसी है कि चौबीसों घंटे उसके साथ रहना पड़ेगा, इसलिए वह काम पर बिल्कुल भी फोकस नहीं कर पाएगा.

बॉस ने पेश की इंसानियत की मिसाल

ऐसी सिचुएशन में आमतौर पर कंपनियां इस्तीफा मंजूर कर लेती हैं, लेकिन यहां अंकित ने जो किया, उसने सबका दिल जीत लिया. उन्होंने इस्तीफा लेने से साफ मना कर दिया. साथ ही कहा कि आपकी नौकरी बिल्कुल सुरक्षित है. आप पैसों की चिंता बिल्कुल मत कीजिए, जब तक आप अपने बेटे के पास हैं, कंपनी हर महीने आपकी पूरी सैलरी आपके अकाउंट में भेजती रहेगी. आप सिर्फ अपने बच्चे की देखभाल पर ध्यान दें. यह भी पढ़ें: 9 महीने की प्रेग्नेंट महिला ने साड़ी में किया ऐसा योग, VIDEO देख फटी रह गईं लोगों की आंखें!

यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई, जिसे लेकर नेटिजन्स दो गुटों में नजर आए. ज्यादातर लोग इस बॉस की दरियादिली और इंसानियत को सैल्यूट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आपको दिल से सलाम है भाई. आपने बता दिया कि इंसानियत अभी जिंदा है. दूसरे ने कहा, हर कंपनी को अपने कर्मचारियों को एक परिवार की तरह मानना चाहिए. यह भी पढ़ें: बेटी का नाम रखा बरकत तो उठे सवाल, हिंदू मां के इस खूबसूरत जवाब ने जीता सोशल मीडिया का दिल!

कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए

वहीं, कुछ नेटिजन्स को यकीन नहीं हो रहा कि ऐसे भी बॉस होते हैं. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, किसी का अपमान करने का मेरा कोई इरादा नहीं है, लेकिन यह अजीब बात है कि नियोक्ताओं द्वारा किए गए इन सभी चमत्कारों को सार्वजनिक रूप से नियोक्ता खुद ही क्यों बताते हैं, कर्मचारी कभी नहीं बताते? दूसरे ने लिखा, हैरानी की बात यह है कि चार दिन पहले मैंने यही कहानी अमेरिकी बॉस के संदर्भ में पढ़ी थी. इस पर अंकित ने जवाब दिया, दयालुता के कार्य भौगोलिक सीमाओं से बंधे नहीं होते. अगर ऐसा कहीं और भी हो तो यह अच्छी बात है. यह भी पढ़ें: सपनों जैसी है ये ‘जादुई’ दुनिया, जहां रेत के समंदर से सीधे जंगल में पहुंच जाएंगे!

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस पोस्ट में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

What's your reaction?

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts