अमेरिकी इन्फ्लुएंसर ने देसी अंदाज में की भारत की तारीफImage Credit source: Instagram/@indiadrew77
अमेरिका के मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ड्रू हिक्स (Drew Hicks) का एक नया वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर काफी छाया हुआ है. अपनी शानदार हिंदी और देसी अंदाज के लिए पहचान बनाने वाले ड्रू ने इस बार भारत और अमेरिका के कल्चर का एक ऐसा दिलचस्प फर्क बताया है, जिस पर लोग खूब चर्चा कर रहे हैं. ड्रू ने अपने वीडियो में बताया कि अमेरिका और भारत में मेहमानों के स्वागत का तरीका बिल्कुल अलग है.
‘अमेरिका में घर बुलाना आसान नहीं’
ड्रू के मुताबिक, अमेरिका में लोग अक्सर दोस्तों या जानकारों से मिलने के लिए रेस्टोरेंट, बार या कॉफी शॉप जैसी पब्लिक प्लेस को चुनते हैं. वे जल्दी किसी को अपने घर नहीं बुलाते. ड्रू ने हंसते हुए कहा कि वे ऐसे कई लोगों को 10 साल से जानते हैं, लेकिन आज तक उनके घर के अंदर नहीं जा पाए हैं.
भारत की मेहमाननवाजी का कोई मुकाबला नहीं
इसके उलट भारत की तारीफ करते हुए ड्रू ने कहा कि यहां लोग न सिर्फ दिल खोलकर घर बुलाते हैं, बल्कि पूरा परिवार मिलकर स्वागत करता है, लजीज खाना खिलाता है और रात में रुकने की जिद तक कर देते हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत में लोग अक्सर कहते हैं- ‘भाई तू आज मत जा, यहीं रुक जा.’
प्राइवेसी बनाम अपनापन
ड्रू का मानना है कि इस अंतर के पीछे मुख्य वजह प्राइवेसी है. अमेरिका में लोग अपनी पर्सनल स्पेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं, जबकि भारत में अतिथि देवो भव: की परंपरा के चलते लोग अपने दिल और घर के दरवाजे दोनों खोल देते हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
ड्रू का यह वीडियो सामने आते ही लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. अमेरिका में पिछले 21 साल से रह रहे एक यूजर ने उनकी बात से सहमति जताते हुए लिखा, आप एकदम सही कह रहे हैं. अमेरिकी लोग सिर्फ बेहद करीबी रिश्तेदारों को ही घर बुलाते हैं, वो भी सिर्फ ड्रिंक्स के लिए. मुझे अपने देश की बहुत याद आती है.
वहीं, कुछ यूजर्स ने यह चिंता भी जताई कि अब भारत के बड़े शहरों में भी धीरे-धीरे पश्चिमी संस्कृति की देखा-देखी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है. हालांकि, ज्यादातर लोग ड्रू की फर्राटेदार हिंदी और उनके देसी अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: 25 दिन में 1 लाख रुपए साफ! भारतीय शख्स ने सुनाया जापान की महंगाई का दर्द, बोला- अभी खाने का खर्च जोड़ा ही नहीं
यहां देखिए वायरल वीडियो
